BSEB 10th Result: आज शाम आएगा बिहार 10वीं बोर्ड का परिणाम

बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे आज शाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक परिणाम शाम 4:30 बजे शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन प्रसाद जारी करेंगे। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इसकी आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

पटना। बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे आज शाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक परिणाम शाम 4:30 बजे शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन प्रसाद जारी करेंगे। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इसकी आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Results

इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं में 17 लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं बैठे थे। बोर्ड ने 21 फरवरी से 29 फरवरी के बीच परीक्षा का आयोजन कराया था। लंबे इंतजार के बाद बोर्ड आज परिणाम जारी करने जा रहा है। रिजल्ट प्रदेश के शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन प्रसाद शाम 4:30 बजे जारी करेंगे।

हालांकि, 10वीं के रिजल्ट पहले 20 जून को जारी होने थे लेकिन गोपालगंज में हजारों कॉपियां गायब हो जाने के कारण परीक्षा परिणाम को टाल दिया गया था। 19 जून यानी रिजल्ट की तारीख से एक दिन पहले ही गोपालगंज के एसएस बालिका इंटर स्कूल से 10वीं की 42,000 कॉपियां गायब हो गई थीं। जांच के बाद ये कॉपियां एक कबाड़ी वाले के पास मिली थीं। अब इनके मिलने के कुछ दिन बाद बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इस तरह अपना रिजल्ट देखें-

* सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

* इसके बाद Class 10 results 2018 लिंक पर क्लिक करें।

* इसके बाद एक थर्ड पार्टी वेबसाइट indiaresults.com का लिंक खुलेगा

* इसमें आपको अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरना होगा।

* इसके बाद आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

* अपना रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+