BRS का कांग्रेस पर बड़ा हमला, KTR बोले- रेवंत रेड्डी चुनाव को एटीएम के रूप में कर रहे इस्तेमाल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी, बीआरएस और कांग्रेस समेत अन्य दलों के बीच तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बीआरएस ने भाजपा को निशाने पर लिया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तारकराम ने कहा है कि तेलंगाना बीजेपी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी चुनाव को एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कैंडिडेट्स की ओर पार्टी की ओर कराए गए सर्वेक्षण से असंतुष्ट नेताओं को लेकर केटीआर ने निशाना साधा।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कहा है की राज्य में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल जनता को गुमराह के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर कांग्रेस फर्जी सर्वेक्षणों से लोगों को धोखा दे रही है। केटीआर ने मतदाताओं को वोट देते वक्त अपने विवेक के इस्तेमाल की अपील की और कहा कि कांग्रेस को जनता ने 11 मौके दिए, इसके बावजूद पार्टी ने जनहित को अनदेखा किया।

KTR over Revanth Reddy

बीआरएस नेता केटीआर ने कांग्रेस पर तेलंगाना के विकास की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 6 दशकों के राज्य के हितों की अनदेखी गई। यहां लोगों की पूरी तरह उपेक्षा हुई। उन्होंने दावे के साथ कहा कि बीआरएस सरकार ने तेलंगाना में जिन क्षेत्रों में विकास कार्य किए इससे पहली किसी भी सरकार ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। केटीआर ने दावा किया कि बीआरएस विकास की योजनाओं के लिए जाना जाता है, जबकि कांग्रेस घोटालों के लिए।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी मौजूदा चुनावों को एटीएम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा करके कांग्रेस कैंडिडेट्स को टिकट देने के लिए बदले मोटी रकम वसूली कर मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

बीआरएस नेता ने ये आरोप इस हफ्ते बुधवार को देवरकोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि रेवंत को "नोट के बदले वोट" मामले में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रेवंत को रंगे हाथों पकड़ा गया था। और अब चुनावों में बीजेपी प्रमख का फिर वही खेल जारी है। वे चुनाव से पहले नोटों के बदले सीटें बेच रहे हैं। चुनावों को बीजेपी प्रमुख एक एटीएम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+