Telangana: 'बीआरएस नेता अपनी हार नहीं बर्दाश्त नहीं कर पा रहे', कांग्रेस का बीआरएस पर तीखा हमला

तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार गठन के बाद बीआरएसके बयान के बाद टीपीपीसी उपाध्यक्ष चमाला किरण कुमार रेड्डी ने तीखा हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा है कि भारत राष्ट्र समिति अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। गांधी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, किरण ने कहा कि "बीआरएस के मुखपत्र" ऐसे लेख प्रकाशित कर रहे हैं, जिससे पता चलता कि ये पार्टी अब तमिलनाडु ट्रांसफर हो गई है।

टीपीसीसी के उपाध्यक्ष चमाला किरण कुमार रेड्डी ने बुधवार (13 दिसंबर)को बीआरएस नेताओं पर उन वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों को भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिन्हें रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। टीपीसीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि बीआरएस नेताओं के इस तरह के भड़काने वाले बयान का बीआरएस नेताओं पर असर नहीं होगा। चमाला ने दावा किया कि बीआरएस ने लगभग तीन महीने पहले तमिलनाडु जाने का प्लान बना लिया था।

Chamala Kiran Kumar Reddy

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बीआरएस को हिदायत दी कि राज्य के विकास के लिए बीआरएस को कांग्रेस साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, "लोगों ने बीआरएस को विपक्ष में बैठाया है। हम चाहते हैं कि विपक्ष सुझाव देकर और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी कमी को सरकार के ध्यान में लाकर अपनी भूमिका निभाए।"

किरण ने कांग्रेस की चुनाव गारंटियों की याद दिलाई और कहा अपने वादे पर खरा उतरने के लिए सीएम रेवंत प्रतिदिन 18 घंटे तक काम कर रहे हैं। मौजूदा सरकार का पूरा प्रयास है कि छह गारंटी 100 दिनों के भीतर लागू की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+