बीआरएस के संकटमोचक हरीश राव बोले- ये चुनाव केसीआर और तेलंगाना के गद्दारों के बीच की लड़ाई है

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्‍ता हासिल करने के लिए बीआरएस युद्ध स्‍तर पर प्रचार कर रही है। वहीं तेलंगाना की बीआरएस सरकार के वित्‍त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि ये आगामी चुनाव में केसीआर और तेलंगाना के गद्दारों के बीच की लड़ाई है।

harish roi

वहीं बीआरएस के संकटमोचन कहे जाने वाल टी हरीश राव ने केसीआर ने नाराज चल रहे डीसीसीबी के अध्यक्ष वाईवीएस पटनम से मंगलवार को मुलाकात की और उनकी नाराजगी दूरी की। याद रहे पटनम संगारेड्डी से प्रभाकर को विधानसभा सीट से वरीयता दिए जाने के कारण बीआरएस नेतृत्‍व से नाराज चल रहे हैं।

वित्त मंत्री हरीश राव प्रभाकर के साथ फसलवाड़ी में डीसीसीबी के अध्यक्ष वाईवीएस पटनम माणिक्यम के आवास पर जाकर उनसे मुलकात की और उनसे लगभग 40 मिनट तक बातचीत की और उन्हें पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बीआरएस को आगामी चुनाव में भारी बहुमत से जिताने का अनुरोध किया।

उन्‍होंने पटनम से कहा बीआरएस उनके द्वारा की गई सेवा को नहीं भूलेगी और जैसे ही पार्टी सत्ता में आएगी, उन्हें ऐसी स्थिति में जगह देगी जिससे उनकी सारी नारजगी खत्‍म हो जाएगी वो खुश हो जाएंगे।

पटनम से मुलाकात करने के बाद हरीश राव ने कहा मणिक्यम प्रभाकर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए तैयार हैं और अब उनके मन कोई गुस्‍सा नही है। उन्होंने कहा कि मणिक्यम पिछले 30 वर्षों से मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के साथ काम कर रहे हैं और उन्होंने सरकार के सत्ता में बने रहने के बाद एक उपयुक्त पद प्रदान करने का वादा किया है।

वहीं इस मौके पर बीआरएस नेता और तेलंगाना सरकार के वित्‍त मंत्री हरीश राव ने कहा कांग्रेस के शासन में उद्योगों में बिजली कटौती के कारण सप्ताह में दो छुट्टियां होती थीं लेकिन बीआरएस सरकार में 24 घंटे बिजली की सप्‍लाई हो रही है इस‍लिए कर्मचारी ओवरटाइम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+