BRS नेता और उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत
भारत राष्ट्र समिति के नेता थौर्य नायक और उनके बेटे का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। पुलिस के अनुसार दोनों शनिवार को नरसिंगी से चेगुंता जा रहे थे, इसी दौरान इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमे दोनों का निधन हो गया। यह हादसा नरसिंगी थाना क्षेत्र में हुआ है।
पुलिस ने बताया कि थौर्य नायक और उनका बेटा अंकित चेगुंटा के नरसिंगी गांव की ओर जा रहे थे, इसी दौरान इनकी कार का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर पहुंच गई। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही लॉरी ने कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव को रमयनपेट सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications