हमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए नहीं मिला न्योता: BRS
भारत राष्ट्र समिति की वरिष्ठ नेता और विधायक के कविता ने दावा किया कि उनकी पार्टी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए कोई भी आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला। गौर करने वाली बात है कि कई विपक्षी दलों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया था लेकिन इस न्योते को कई दलों ने नकार दिया था।
इसमे कांग्रेस, जदयू, टीएमसी सहित कई दल शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस न्योते को यह कहते हुए नकार दिया था कि यह कार्यक्रम जल्दबाजी में किया जा रहा है, यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित कार्यक्रम है।

वहीं कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से कहा गया था कि यह सरकार का प्रायोजित राजनीतिक कार्यक्रम है, जिसे भाजपा और आरएसएस चुनाव के मद्देनजर करा रही है। वहीं टीएमसी की ओर से कहा गया कि राम मंदिर राजनीतिक ड्रामा है। बता दें कि आज भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश और दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications