'BRS को डर, लगातार हार पार्टी के लिए ठीक नहीं', TBGKS के चुनाव लड़ने की क्षमता पर जताया संदेह
सरकारी स्वामित्व वाली सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) में 27 दिसंबर को ट्रेड यूनियन का चुनाव होने वाला है। इस चुनाव पर बीआरएस ने पलटवार किया है। बीआरएस ने कहा कि तेलंगाना बोग्गू गनी कर्मिका संघम (टीबीजीकेएस) को महंगा पड़ सकता है। बीआरएस को टीबीजीकेएस की चुनाव लड़ने की क्षमता पर संदेह है।
हालांकि, टीबीजीकेएस (बीआरएस संबद्ध संघ) बुधवार 27 दिसंबर को होने वाले चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहा है। लेकिन बीआरएस पार्टी को डर है कि लगातार चुनावी हार पार्टी के लिए अच्छी नहीं हो सकती। क्योंकि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव है और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

एससीसीएल में आखिरी बार छह साल पहले चुनाव हुए थे। तेलंगाना में पूर्व बीआरएस सरकार 2022 से चुनाव टाल रही थी और एससीसीएल प्रबंधन ने अदालत का रुख भी किया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने एससीसीएल प्रबंधन की याचिका खारिज कर दी थी।
एससीसीएल चुनाव लड़ने के खिलाफ बीआरएस के फैसले का यूनियन पर अप्रत्याशित प्रभाव पड़ा। तीन पदाधिकारियों ने अपना त्याग पत्र टीजीबीकेएस की मानद अध्यक्ष और बीआरएस एमएलसी के कविता को भेजा था।
उन्होंने हवाला दिया कि वे ऐसे संघ में बने नहीं रह सकते जो चुनाव में भाग नहीं लेगा।
इस्तीफा देने वाले नेताओं में टीजीबीकेएस के अध्यक्ष बी वेंकट राव, महासचिव मिरयाला राजिरेड्डी और कार्यकारी अध्यक्ष के मल्लैया शामिल थे। उनके इस्तीफे देने के तुरंत बाद के कविता ने कहा कि बीजीकेएस मैदान में है और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
यह भी पढ़ें- Telangana Assembly: विधानसभा में क्यों भिड़ गए अकबरूद्दीन ओवैसी और तेलंगाना के नए सीएम?












Click it and Unblock the Notifications