Telangana Assembly: विधानसभा में क्यों भिड़ गए अकबरूद्दीन ओवैसी और तेलंगाना के नए सीएम?
तेलंगाना विधानसभा में इस बार का नजारा बदला हुआ है। पहली बार चुन कर आए विधायकों की संख्या 57 है। लगातार छह बार जीत का रिकार्ड बनाने वाले एमआईएम के नेता और विवादित बयानों के लिए बदनाम अकबरूद्दीन सदन में दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता हैं। वह अविभाजित आंध्रप्रदेश के सदन के भी सदस्य रहे।
लेकिन जब पिछले सप्ताह बिजली पर व्हाइट पेपर नई सरकार लेकर आई और उसमें ओल्ड हैदराबाद का जिक्र हुआ तो ओवैसी आपे से बाहर हो गए। उन्होंने पहली बार चुन कर आए एक कांग्रेस के विधायक की बेइज्जती कर दी। बस नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सदन में ही ओवैसी पर बिफर पड़े, फिर दोनों ने जम कर एक दूसरे की बखिया उधेड़ी।

21 दिसंबर को तेलंगाना सरकार ने उर्जा पर एक श्वेत पत्र जारी किया। राज्य के वित्त एवं उर्जा मंत्री मालू भट्टी द्वारा सदन के पटल पर रखे गए श्वेत पत्र में कहा गया है कि पिछली सरकार के खराब काम काज के कारण राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों का बकाया 81,516 करोड़ रुपये हो गया है। बिजली कंपनियों की हालत इतनी खराब हो गई है कि वे बिजली खरीदने के लिए पैसे नहीं दे पा रही हैं और डिफाल्ट की स्थिति में आ गई हैं। उनकी इस खराब स्थिति के लिए पिछली सरकार मुख्य रूप से जिम्मेदार है, क्योंकि उन्होंने अपने ऊपर बकाये 28,842 करोड़ की राशि का भुगतान नहीं किया।
चूंकि एमआईएम भी पिछली सरकार का हिस्सा थी, इसलिए आलोचना का स्वर उसके खिलाफ भी था। भाजपा ने मुद्दा उठाया कि हैदराबाद ओल्ड सिटी में सबसे ज्यादा बिजली की चोरी होती है और बिजली के बिल का बकाया भी वहीं सबसे ज्यादा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी यही बात कही। बस क्या था अकबरूद्दीन ओवैसी आपे से बाहर हो गए और फिर लगभग एक घंटे तक मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और ओवैसी के बीच बहस होती रही।
ओवैसी ने लगाया मुसलमानों को दबाने का आरोप
अकबरूद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना की नयी कांग्रेस सरकार पर मुसलमानों को डराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली बकाये या चोरी के बहाने मुसलमानों को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह डरने या घबराने वाले नहीं है। वह सबसे अधिक 81 हजार वोटों से चुनाव जीत कर आए हैं। ओवैसी ने यह भी कहा कि वे जेल जाने से भी नहीं डरते। पिछली बार किरण कुमार रेड्डी ने उन्हें जेल में भेजा था। वह पांच बार जेल जा चुके हैं और छठी बार भी जाने के लिए तैयार हैं। ओवैसी ने खम ठोक कर कहा कि मुसलमानों की आवाज तेलगांना में थी है और रहेगी, आबो ताब (ठसके) के साथ रहेगी।
सीएम रेवंत रेड्डी का जवाब
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की सबसे हितैषी पार्टी है। नयी विधानसभा के गठन के बाद कांग्रेस ने ही उन्हें मुस्लिम एवं वरिष्ठ विधायक होने के नाते प्रोटेम स्पीकर बनाया। एक माइनोरिटी को मौका दिया। लेकिन वरिष्ठता का मतलब यह नहीं है कि आप किसी नए मेंबर की बेइज्जती कर दें। मुख्यमंत्री ने कहा - "हर विधायक का हक बराबर है। यदि कोई एक नया सदस्य आपसे सवाल पूछता है तो जवाब देना चाहिए। 57 नये मेंबर चुन कर आए हैं। सीनियरिटी आपको अलग पावर नहीं देती। नए विधायक डाक्टर कवनपल्ली सत्यनारायण की बेइज्जती नहीं करनी चाहिए। टीआरएस और एमआईएम साथ रहे। दस साल साथ सरकार में रहे फिर भी विकास नहीं हुआ।"
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आगे कहा - "कांग्रेस ओल्ड सिटी और न्यू सिटी अलग अलग करके नहीं देखती। 450 साला पुराना शहर है हैदराबाद और फिर ओल्ड सिटी में हिंदुओं ने आपको वोट नहीं दिया क्या? मैं आपको सिर्फ मुसलमानों के रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर नहीं देखता। आपने अजहरूद्दीन को हरा दिया, आप मुसलमानों के हित की बात करते हैं। हम उर्जा पर व्हाइट पेपर लेकर आए है तो आप बिफर गए हैं। गुनाह पर गुनाह करने वाले को बचा रहे हैं, उनकी तारीफ कर रहे हैं। सात विधायक जीते तो ये भी बताओ कि कितने वोटों से जीते। इस देश को मुस्लिम मुख्यमंत्री कांग्रेस ने दिया, देश का राष्ट्रपति हमने बनाया। कांग्रेस को मुस्लिम हित की बात किसी से सीखने की जरूरत है? आप को तय करना है कि मोदी के साथ और मोदी की मदद करने वालों के साथ रहना है कि नहीं।"
ओवैसी का पलटवार
अकबरूद्दीन ने पलट वार करते हुए कहा कि रेवंत रेड्डी ने जिस जबान में बात की है, उन्हें उसका अफसोस है। बीजेपी के एक बड़े लीडर ने यही बात कि ओल्ड सिटी के लोग बिल नहीं भरते। बिजली की चोरी करते हैं। ओवैसी ने कांग्रेस के मुस्लिम प्रेम के प्रति कटाक्ष करते हुए कहा - "जब कांग्रेस मेरे खिलाफ उम्मीदवार खड़ी कर सकती है तो किस मुंह से कह रही है कि जुबली हिल्स में हमने अजहरूद्दीन के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर गलत किया। कितना इमेच्योर टॉक है यह। एमआईएम किसी पार्टी का माइनोरिटी सेल नहीं है।" फिर ओवैसी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर दलबदलू होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। ओवैसी ने कहा - "आप तो एबीवीपी, टीआरएस, बीजेपी और आरएसएस, सभी जगह गए और अनुभव प्राप्त किए और फिर इस तरह की बात करते हैं।"
रेवंत रेड्डी हुए आग बबूला
अपने बारे में ओवैसी द्वारा आरएसएस और बीजेपी का आदमी होने के आरोप को सुनकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आग बबूला हो गए। उन्होंने त्यौरियां चढ़ाते हुए कहा - "मैं यदि एमआईएम के बारे में बताना शुरू करूं तो आप लोगों को दिक्कत हो जाएगी। आप लोग नागेन्द्र भाष्कर राव से दोस्ती किए। आप लोग एनटीआर से दोस्ती किए। चंद्रबाबू नायडू से दोस्ती किए, राजशेखर रेड्डी से दोस्ती किए, फिर किरण कुमार रेड्डी से दोस्ती किए, दुश्मनी किए। फिर केसीआर से भी दोस्ती किए। नागेन्द्र भाष्कर राव ने जब तेलगूदेशम पार्टी को तोड़ने की कोशिश की तो कौन साथ में था? एक दिन चर्चा करना है तो करो।"
फिर ओवैसी ने दी चुनौती
अकबरूद्दीन ओवैसी ने कांगेस को चुनौती देते हुए कहा - "हिम्मत है तो आज ही इस पर चर्चा कर लीजिए। हमें बीजेपी की बी टीम बुलाकर पुकारते हैं। हम मर जाएंगे, जंगलों का रूख कर लेंगे। सांप और बिच्छू को हथेली पर दूध पिला लेंगे। लेकिन बाबरी मस्जिद को शहीद करने वाले और मुसलमानों के खून से होली खेलने वालों के साथ नहीं जाएंगे।"
फिर आगे ओवैसी ने कांग्रेस से पूछा- "बताओ बाबा साहब अंबेडकर को जीतने कौन नहीं दिया?"
ओवैसी ने आगे यह भी दावा किया कि मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण एमआईएम के कारण मिला। उन्होंने कहा - "राजशेखर रेड्डी और एआईएम ने यह आरक्षण दिलवाया। राजशेखर रेड्डी अच्छे आदमी थे। दिल्ली से कांग्रेस के एक बड़े नेता आए और मेरे पिता से मिले। उन्होंने ही यह शर्त रखी थी कि मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करो तो साथ आएंगे और कांग्रेस ने तब ऐसा किया।" काँग्रेस के पास कोई जवाब नहीं था।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications