संपत्ति के लिए भाइयों ने बहाया भाई का खून, सेप्टिक टैंक में छुपाई लाश
पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ इलाके में एक घर के सेप्टिक टैंक से पुलिस को लाश मिली। लाश उसी घर के बड़े भाई की थी। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि भाइयों का विवाद इस खूनी अंजाम तक पहुंचा था। बड़े भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने बाकी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को लाश के बारे में मिली सूचना
हेमांबिका पुलिस को सूचना मिली की पुथुप्पारियारम इलाके से एक शख्स गायब है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो खबर मिली कि शख्स की लाश उसके घर के सेप्टिक टैंक में है। पुलिस ने सेप्टिक टैंक खुलवाया तो वहां सच में लाश मिली।
लाश उसी घर के सदस्य 47 साल के पी मणिकंदन की थी जो पिछले दो सप्ताह से रहस्यमय तरीके से गायब थे। मणिकंदन की हत्या के आरोप में पुलिस ने मझले भाई 45 वर्षीय रामचंद्रन और छोटे भाई 37 वर्षीय राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।
भाइयों के बीच था संपत्ति विवाद
दोनों छोटे भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने बड़े भाई की हत्या कर लाश सेप्टिक टैंक में छुपा दी। फिलहाल तो हत्या के मकसद का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है लेकिन प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था जिसका अंजाम खून में हुआ।
मणिकंदन ने की थी भाइयों से लड़ाई
मणिकंदन लॉटरी एजेंट का काम करते थे। उन्होंने संपत्ति को लेकर हुए विवाद में अपने माता-पिता और भाइयों पर हमला किया था। इसके अलावे मणिकंदन ने 82 साल के पिता के खिलाफ पुलिस केस भी किया था। पिछले सप्ताह मणिकंदन के एक और भाई कृष्णकुट्टी की शादी हुई जिसमें उनकी गैरमौजूदगी से इलाके के लोगों को शक हुआ।
पुलिस में की मणिकंदन के गायब होने की शिकायत
पुथुप्पारियारम ग्राम पंचायत के अध्यक्ष एम के नारायण ने मणिकंदन के गायब होने की रपट पुलिस में लिखाई। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेप्टिक टैंक से लाश बरामद की जिसके बाद हत्या का राज खुला।












Click it and Unblock the Notifications