राखी बंधवाने से पहले भाई की हार्ट अटैक से मौत, सबको रुला रहा अभागी बहन का ये वायरल Video

Rakshabandhan 2023: देश भर में आज रक्षाबंधन का त्‍यौहार मनाया जा रहा है। भाई की कलाई में बहनें राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही हैं। वहीं भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने करने का वादा कर रहे हैं। भाई-बहन के रिश्‍ते में खुशहाली और तरोताजगी भर देने वाले इस त्‍यौहार पर एक दुखी कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएगी।

Sister ties Rakhi on dead brothers wrist, viral video

राखी बंधवाने से पहले भाई की हुई मौत

दरअसल तेलंगाना के पेद्दापल्‍ली जिले में रक्षाबंधन के त्‍यौहार पर गुरुवार को अपने भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए जब अपने घर पहुंची तो उसके होश ही उड़ गए, क्‍योंकि उसके पहुंचने से पहले ही उसके जवान भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

वायरल हुआ अभागी बहन का वीडियो

रक्षाबंधन के पवित्र त्‍यौहार पर जहां भाई-बहन हंसते मुस्‍कुराते हुए खूबसूरत फोटो शेयर कर जश्‍न मना रहे हैं वहीं तेलंगाना का ये दुखी कर देने वाले वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाई के शव से लिपटी हुई इस अभागी बहन का वीडियो लोगों की आंखें नम कर दिया है।

भाई के गम में डूबी बहन ने निभाई राखी बांधने की परंपरा

तेलंगाना के पेद्दापल्‍ली जिले में जिस महिला ने अपना भाई कनकैया रक्षाबंधन के दिन खोया है उसका नाम गौरम्‍ममा पुटे्डु है। जिसने रक्षाबंधन पर अपने भाई को खो देने के दुख के बाद भी उसने राखी बांधने की परंपरा निभाई और रोते हुए बहन ने अपने मृत भाई की कलाई पर राखी बांधी। आखिरी बार राखी बांधकर भाई को नम आंखों से बहन ने अंतिम विदाई दी।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

चौधरी कनकैया को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई।उसकी बहन रक्षाबंधन मनाने के लिए आई थी। जवान कनकैया की अचानक मौत पर पूरा परिवार रोने विलखने लगा। ये दुखद घटना सुनकर दूर-दराज के लोग तक इकट्ठा हो गए।

कनकैया के मौत पर जब पूरा परिवार मातम मना रहा था, तब उसकी छोटी बहन गौरम्‍मा ने रक्षाबंधन पर परंपरा निभाते हुए मृ‍त भाई की कलाई पर बांधी। इसे देखकर वहां मौजूद लोग और जोर- जोर से रोने लगे।शहीद निशांत की प्रतिमा पर बहनों को बांधी राखी, एक साल पहले रक्षाबंधन पर खोया था इकलौता भाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+