प्रेम संबंध में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, कर दिया अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। पंजाब में अवैध रिश्तों के चलते महिला की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां भाभी को अपने ही देवर से प्यार हो गया, जिसके साथ रहने के लिए वह अपना घर छोड़ लुधियाना पहुंच गई थी। लेकिन इसी बीच महिला अचानक से गायब हो गई। महिला के एक चार साल का बेटा भी है जोकि वापस अपने पिता के पास आ गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला की देवर ने ही हत्या करी दी और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

रास्ते से गायब हुई महिला
पुलिस ने बताया कि हम आरोपी देवर की तलाश कर रहे हैं, इसके लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। महिला की मां सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी पटियाला निवासी संजय कुमार के साथ सात साल पहले हुई थी, उनका चार साल का एक बेटा नितेश है। सुनीता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का पति संजय के साथ उसका काफी समय से विवाद चल रहा है और वह उसके साथ मारपीट भी करता है, यही वजह है कि वह वापस मायके रहने के लिए आ गई थी। लेकिन तीन महीने पहले जब संजय ने जेवरात वापस करने के लिए ज्योति को पटियाला बुलाया तभी वह अचानक से गायब हो गई।
इसे भी पढ़ें- नशे में धुत बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, गेहूं की बोरी में छिपाया शव
बेटे ने बताया हो गई है मौत
वहीं जब ज्योति के बारे में जब घरवालों ने पूछताछ की तो संजय ने बताया कि वह अपने बेटे नितेश को लेकर भाग गई है। 10 अप्रैल को सुनीता को इस बात की जानकारी मिली की उसका बेटा वापस नितेश के पास आ गया है, लेकिन ज्योति का अभी तक कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद ज्योति की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने जब बेटे नितेश को उसकी नानी सुनीता से मिलवाया तो उसने बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है, यही नहीं संजय ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है।
मां ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप
ज्योति की मां सुनीता का कहना है कि मुझे पता चला था कि संजय के बुआ का बेटा विक्की ही ज्योति को लेकर लुधियाना गया था, इसी दौरान उसने ज्योति की हत्या करके अंतिम संस्कार कर दिया था। सुनीता ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन को दी और आरोप लगाया कि ज्योति की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है। एसएचओ कमलजीत सिंह के अनुसार ज्योति के साथ विक्की का प्रेम संबंध था, इसी वजह से वह लुधियाना आ गई थी। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि ज्योति की हत्या कैसे हुई है, विक्की की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा।
इसे भी पढ़ें- Nirbhaya Gangrape Case: सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है अपना फैसला












Click it and Unblock the Notifications