कश्मीर में अगले 48 घंटे में शुरू हो सकती है ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा

जम्मू। कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद अगस्त महीने से बंद चल रहे ब्रॉडबैंड इंटरनेट को प्रशासन फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन अगले 48 घंटे में फिर से ब्रॉडबैंड इंटरनेट शुरू कर सकता है। वहीं प्रशासन जम्मू में मोबाइल में कम स्पीड वाले इंटरनेट को भी शुरू करने की इजाजत दे सकता है। हालांकि कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट पर फिलहाल पाबंदी लगी रहेगी।

Broadband Internet In Kashmir To Be Restored Next 48 Hours

सरकारी सूत्रों ने बताया कि, अगले दो दिनों में कश्मीर घाटी में तीन चरणों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू की जाएगी। पहले चरण में मध्य कश्मीर में सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके बाज उत्तरी कश्मीर में सेवा को बहाल किया जाएगा। सबसे अंत में दो दिनों बाद दक्षिणी कश्मीर में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू की जाएगी। बता दें कि, कश्मीर का दक्षिणी भाग सबसे अधिक आतंकवादग्रस्त क्षेत्र माना जाता है।

इसके बाद राज्यपाल स्थिति की समीक्षा करेंगे और सेलफोन इंटरनेट की बहाली पर फैसला लेंगे। इस फैसले की औपचारिक घोषणा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता रोहित कंसल कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि अधिकारी जम्मू क्षेत्र में 2जी इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने की योजना बना रहे हैं। पूरी तरह घाटी में इंटरनेट और फोन सेवाओं की बहाली घाटी की स्थिति सामान्य होने के बाद ही की जाएगी।

बता दें कि पांच अगस्त को कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर घाटी में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया था, साथ ही कुछ इलाकों में फोन सेवाओं को भी रोक दिया गया था। जम्मू में ब्रॉडबैंड सेवाएं बीते साल अक्टूबर में ही बहाल कर दी गई थीं। संवेदनशील मामले होने की वजह से कश्मीर घाटी के कई जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी अभी भी बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+