पीएम मोदी के समर्थन में उतरा ब्रिटिश सिख एसोसिएशन, बोला- पंजाब ने बहुत बड़ा मौका खो दिया
अमृतसर, 9 जनवरी: ब्रिटिश सिख एसोसिएशन (बीएसए) ने 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिला रोकने जाने की घटना पर खेद जाहिर किया है। बीएसए के चेयरमैन लॉर्ड रामी रेंजर ने एक प्रेस रिलीज के जरिए कहा है कि पीएम मोदी की यात्रा पंजाब के विकास के लिए बहुत बड़ा अवसर था। उन्होंने यहां तक कहा है कि सिख गुरुओं की शिक्षा के प्रसार और पंजाब के लिए के लिए पीएम मोदी ने जितना किया है, उतना आजतक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। यह भी कहा गया है कि पीएम अपनी सरकार चलाने के लिए पंजाब के मोहताज नहीं हैं, जबकि पंजाब को विकास के लिए उनकी आवश्यकता है। लेकिन कुछ अराजक लोगों की वजह से पंजाब की उनकी यात्रा रोकनी पड़ गई।

बीएसए ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की निंदा की
ब्रिटिश सिख एसोसिएशन की ओर से उसके चेयरमैन लॉर्ड रामी रेंजर ने एक बड़ा सा प्रेस रिलीज जारी करके पंजाब में हुए पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की निंदा की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 'प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सरकार के प्रमुख हैं और पूरे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, न कि एक राज्य के।' इसलिए उनकी अथॉरिटी को किसी की ओर से कमतर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। इसके मुताबिक कुछ मुट्ठीभर अराजक भीड़ को जनता से उनकी मुलाकात के उनके लोकतांत्राक अधिकार में रुकावट डालना दुखद है।
'पंजाब के लिए पीएम मोदी जितना किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया'
इसमें कहा गया है कि 'सच तो यह है कि राष्ट्र तो यह जानने का इंतजार कर रहा था कि प्रधानमंत्री पंजाब के लोगों को क्या संदश देते हैं, जिसे वह बहुत ज्यादा सम्मान देते हैं। पंजाब के लोगों के लिए जितना मोदी जी ने किया है, उतना किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। उन्होंने लोगों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए करतारपुर कॉरिडॉर को खोला था।' उन्होंने डिप्लोमेटिक मिशन के जरिए सिख गुरुओं की शिक्षा के प्रसार के लिए भी उनकी सराहना की है।
'सिख गुरुओं के लिए पीएम मोदी जैसी श्रद्धा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं दिखाई'
लॉर्ड रामी रेंजर ने सिख संप्रदाय के संस्थापक गुरुनााक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और 10वें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के साथ-साथ नौंवे गुरु गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को उत्सव के तौर पर मनाने के पीएम मोदी के प्रयासों की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि सिख गुरुओं के प्रति इतना श्रद्धा किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों का इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है कि पीएम मोदी ने गुरुनानक देव जी की जयंती पर कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की।
'पीएम मोदी की यात्रा में बाधा डालकर पूरे पंजाब का विकास रोका'
उन्होंने कहा है कि गुमराह हुए जिन लोगों ने उनकी यात्रा को बाधित किया है, उन्हें महसूस होना चाहिए कि वे राज्य की और भलाई करने कि लिए दौर पर आ रहे थे। उन्होंने कहा है, 'उनकी यात्रा को बाधित करके उन्होंने पूरे पंजाब के विकास को अवरुद्ध करने का काम किया है। मैं पंजाब के नेताओं से आग्रह करता हूं कि प्रधानमंत्री से स्पष्ट तौर पर खेद जताएं और उन्हें जो अपनी यात्रा रोकनी पड़ी है उसको लेकर पूरी तरह से पछतावा जाहिर करें।'
'पीएम मोदी पंजाब के भरोसे नहीं, पंजाब उनके भरोसे है'
सबसे बड़ी बात इस रिलीज में यह कही गई है कि संसद में अपनी शक्ति के लिए प्रधानमंत्री पंजाब के भरोसे नहीं हैं। सच तो यह है कि पंजाब में भविष्य का विकास, प्रधानमंत्री के भरोसे है। पंजाब को आतंकवाद और ड्रग्स से लड़ने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। इसमें कहा गया है कि 'बहुत दुख की बात है कि पंजाब के लोगों और उसके गुरुओं के प्रति इतना आदर दिखाने वाले प्रधानमंत्री के प्रति प्रशंसा भाव जताने का बड़ा अवसर पंजाब के लोगों ने गंवा दिया है।' उन्होंने उम्मीद जताई है कि पंजाब के नेता और लोग इस घटना से सबक जरूर सीखेंगे। (रामी रेंजर की तस्वीर सौजन्य: ट्विटर)












Click it and Unblock the Notifications