25 साल के साथ के बाद बृजेश कलप्पा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बताई वजह
नई दिल्ली, 01 जून। कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश कलप्पा ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की वजह कलप्पा ने बताया कि उनके भीतर अब पार्टी के लिए ऊर्जा और उत्साह नहीं बचा है। फेसबुक पोस्ट के जरिए कलप्पा ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमे उन्होंने लिखा, पार्टी से बाहर जाने पर मैं कांग्रेस पार्टी को दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, पार्टी ने मुझे कई अवसर दिए। मैं देश के हर हिस्से में एक जाना माना चेहरा हूं, मुझे पहचानदेने के लिए शुक्रिया। कर्नाटक सरकार मे मुझे कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया था, जोकि मंत्री पद के बराबर होता है।

कलप्पा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैं पार्टी को हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड चैनल पर यूपीए सरकार काल से 2013 से प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, मैंने तकरीबन एक दशक में 6497 बहस में हिस्सा लिया। पार्टी इसके साथ मुझे लगातार राजनीतिक टास्क देती रहती थी, जिसमे मैंने अपनी संतुष्टि के स्तर तक प्रदर्शन किया। टीवी डिबेट में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। मैं टीवी डिबेट पर कभी भी बिना तैयारी के नहीं आया। पार्टी के सबसे मुश्किल समय में भी 2014-2019 के बीच मेरे भीतर कभी भी ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं थी। लेकिन पिछले कुछ समय से मेरे भीतर उत्साह, जुनून की कमी हुई है। इन परिस्थितियों में मेरे पास जब बहुत कम विकल्प बचे हैं, मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, जिस पार्टी से मैं 1997 से जुड़ा रहा।












Click it and Unblock the Notifications