Women Wrestlers Case: बृजभूषण की बढ़ेगी मुश्किलें? दिल्ली कोर्ट 18 अप्रैल को आरोप तय करने पर सुनाएगा फैसला
Brij Bhushan Singh case: महिला रेसलर्स से कथित यौन शोषण के आरोप झेल रहे पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय होने हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई कर रहा है।
ऐसे में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी सांसद सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय करने पर फैसला 18 अप्रैल के लिए सुरक्षित रख लिया है। मालूम हो कि यह मामला कुछ महिला पहलवानों की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था।

पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप तय करने पर सभी पक्ष की दलील पूरी हो चुकी है। हालांकि इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था।
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित रेसलर्स ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यहां तक की पहलवानों ने जंतर-मंतर पर भी कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था।
सिंह के खिलाफ सात पहलवानों ने यौन शोषण के दो मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें एक केस नाबालिग पहलवान का भी दर्ज था। जो कि बाद में अपने बयान से पलट गई थी। ऐसे में पॉक्सो के मामले में नाबालिग द्वारा अपनी शिकायत वापस लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने शिक़ायतकर्ता के बयान दर्ज कैंसिलेशन रिपोर्ट पर दाखिल की थी।
वहीं बाकी पहलवानों की शिकायत पर दर्ज केस में धारा 354, 354-A और D के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। बता दें कि बीते साल जून में दिल्ली पुलिस ने इस केस में चार्जशीट दाखिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications