'जानवर को भी सब पता है', विदाई के वक्त दुल्हन पालतू डॉगी से लिपटकर रोईं, कुत्ता भी हुआ इमोशनल, Video
सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी के बाद विदाई के दौरान अपने पालतू कुत्ते को लेकर रोने लगीं। कुत्ता भी इस दौरान इमोशनल होता हुआ दिखाई दिया।

Bride and Pet Dog Love Video Viral: शादियों का सीजन हो या फिर ना हो, सोशल मीडिया पर किसी ना किसी शादी से जुड़ी वायरल वीडियो (Wedding Viral Video) सामने आ ही जाती है। दुल्हन का डांस हो या फिर दूल्हे का कोई 'कांड' इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से देखा जाता है। लेकिन अब एक दुल्हन की विदाई का भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो विदाई के बाद अपने पालतू डॉगी को दुलारते हुए आंसू बहा रहीं है।

पालतू डॉगी को देखकर रोने लगीं दुल्हन
शादी ब्याह में जमकर मौज मस्ती होती है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी होता है, जब दुल्हन के परिवार के लोगों के आंखों में आंसू होते हैं। विदाई के वक्त हर कोई अपनी बेटी के लिए रोता हुआ नजर आता है। वहीं बेटी के लिए अपना घर छोड़कर पराए घर में नई जिंदगी बसाने के लिए जाना बेहद भावुक कर देना वाला पल होता है। इस बीच अब एक दुल्हन अपनी विदाई के वक्त पालतू डॉगी के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगीं।

परिवार के साथ डॉगी से भी बिछड़ने का दुख
वीडियो में घर से विदाई लेते हुए दुल्हन को रोते हुए देखा जा रहा है। घर की बेटी को ना सिर्फ अपने बाबुल के आंगन को छोड़ने का गम है, बल्कि उसे प्यारे डॉगी से भी बिछड़ने का दुख सता रहा है। इसलिए वो पालतू कुत्ते से लिपटकर रोतीं हुईं नजर आ रही है। इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर i_love_yau_1430 नाम के पेज ने पोस्ट किया है, जिस पर साढ़े पांच लाख से ज्यादा व्यूज हैं। वहीं इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

यूजर्स भी हुए इमोशनल
वहीं इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये भी घर के सदस्य हो जाते हैं, इनको भी सब महसूस होता है। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्यों लेकिन ये वीडियो देख मेरे आंसू आ गए।' एक और यूजर ने कमेंट किया इंसान जब किसी से दिल लगाता है तो बहुत तड़पता है, चाहे वह इंसान हो चाहे जानवर छोड़ना मुश्किल हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications