Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, पीछे-पीछे पहुंचे ब्वॉयफ्रेंड ने ले ली जान

ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की शादी के दिन हत्या, राज खुला तो प्रेमी ही निकला हत्यारा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के जावरा इलाके में एक लड़की की शादी से चंद घंटों पहले उस वक्त बेरहमी से हत्या कर दी गई, जब वो ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी दूसरी शादी के लिए ब्यूटी पॉर्लर के अंदर तैयार हो रही थी, कि तभी उसका ब्वॉयफ्रेंड वहां पहुंचा और पार्लर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। दिनदहाड़े की गई इस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया।

कातिल ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

कातिल ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

घटना रविवार सुबह की है और मृतक लड़की का नाम सोनू यादव बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, भोपाल से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित शाजापुर इलाके की रहने वाली सोनू की रविवार को दूसरी शादी जावरा के एक होटल में होने वाली थी, जिसके लिए वो अपने परिवार के साथ सुबह करीब 7 बजे विवाहस्थल पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद ब्राइडल मेकअप के लिए सोनू अपने चचेरे भाई के साथ पास के एक ब्यूटी पॉर्लर में गई। ब्यूटी पार्लर में पहुंचते ही राम यादव नामक शख्स ने उसे फोन करना शुरू कर दिया।

सोनू ने पांच बार काटा राम यादव का फोन

सोनू ने पांच बार काटा राम यादव का फोन

सोनू ने राम यादव का फोन काट दिया, लेकिन वो बार-बार फोन करता रहा। पांच बार फोन काटे जाने के बाद राम यादव ने अपने दोस्त पवन पांचाल के फोन से सोनू को फोन मिलाया। सोनू के पास पवन का नंबर नहीं था, इसलिए उसने अंजान नंबर समझकर फोन उठा लिया और राम यादव किसी तरह यह पता लगाने में कामयाब हो गया कि इस वक्त सोनू जावरा के एक ब्यूटी पार्लर में है। सोनू ने फोन काटा ही था कि तभी राम यादव वहां पहुंचा और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

राजस्थान भागने की फिराक में था राम यादव

राजस्थान भागने की फिराक में था राम यादव

इसके बाद राम यादव का दोस्त पवन उसे अपनी बाइक पर बिठाकर मौके से भाग निकला। राम यादव यहां से राजस्थान भागने की फिराक में था, जिसके लिए वो बस स्टैंड पर पहुंचा। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस वक्त पवन पांचाल को गिरफ्तार किया वो राम को बस स्टैंड छोड़कर रतलाम लौट रहा था। इसके बाद पुलिस ने पवन से कड़ाई से पूछताछ की और राम यादव भी पकड़ा गया।

तीन साल पहले एक शादी में मिले थे सोनू और राम यादव

तीन साल पहले एक शादी में मिले थे सोनू और राम यादव

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पवन ने बताया कि करीब तीन साल पहले रतलाम में एक शादी समारोह के दौरान राम यादव और सोनू की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। राम को तीन दिन पहले जब पता चला कि सोनू की शादी होने वाली है, तो उसने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। राम ने इसके लिए पवन को भी अपने साथ लिया। प्लानिंग के मुताबिक, दोनों रविवार सुबह को ही जावरा पहुंच गए, लेकिन राम यादव को नहीं पता था सोनू इस वक्त कहा हैं।

सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ दिखा राम यादव

सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ दिखा राम यादव

पवन ने पुलिस को बताया कि सोनू की लोकेशन पूछने के लिए राम यादव ने उसे बार-बार फोन किया, लेकिन सोनू ने उसका फोन नहीं उठाया। पुलिस का कहना है कि कॉल रिकॉर्ड के आधार पर ही उनका शक पवन और राम यादव पर गया और उन्होंने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों आरोपी ब्यूटी पार्लर के बाहर खड़े हुए नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि एक शख्स ब्यूटी पार्लर के अंदर गया था। इसके बाद पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट और फोन को सर्विलांस पर लगाकर दोनों को धर दबोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+