'हमारी तो दुल्हन भी गई और जेवर भी', शादी के 2 दिन बाद लुटा दूल्हा

नई दिल्ली। उत्तराखंड के एक गांव में एक महिला शादी के 2 दिन बाद ही अपने अपने पति और ससुराल वालों को चूना लगाकर उनकी जिंदगी भर की कमाई लेकर भाग गई। इस लूटेरी दुल्हन के पति का नाम अजय त्यागी है। अजय त्यागी उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले एक किसान हैं। कुछ महीनों पहले एक महिला ने अजय त्यागी की शादी कराने के लिए उनके परिवार से संपर्क किया। जिस लड़की से अजय की शादी की बात तय हुई उसका नाम 'काया' था।

'हमारी तो दुल्हन भी गई और जेवर भी', शादी के 2 दिन बाद लूटा दूल्हा

अजय के परिवार वालों को काया अच्छी लड़की लगी और उन्होंने दोनों की शादी बीते 22 नवंबर को तय कर दी। अजय के परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद सबकुछ ठीक था लेकिन शुक्रवार को काया ने तबीयत खराब होने की शिकायत की जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। काया को अजय और अजय का छोटा भाई राहुल डॉक्टर के पास ले गए।

राहुल ने बताया, 'डॉक्टर ने काया को कुछ दवांए दी और फिर हम घर वापस आने लगे। रास्ते में काया ने मुर्गा खाने की जिद की। चूंकि नॉनवेज आस पास कहीं नहीं मिलता था इसलिए अजय, काया को लेकर पुरकाजी गया, जो कि उत्तर प्रदेश की सीमा में आता है।' राहुल ने आगे बताया, 'दुकान पर काया ने कोल्डड्रिंक पीने की मांग की। अजय उसे खरीदने बगल के दुकान में चला गया जब वो कोल्डड्रिंक लेकर आया तब तक काया वहां से गायब हो गई थी।'

घंटो इंतजार के बाद भी जब काया का कुछ पता नहीं चला तो अजय घर वापस आ गया जहां उसे पता चला कि काया घर के सभी सोने-चांदी के गहने, जो शादी के दौरान परिवार वालों ने उसे तोहफे में दिया था, को लेकर फरार हो गई है। अजय ने बताया, 'हमारी तो दुल्हन भी गई और जेवर भी।' इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस महिला ने काया को अजय के परिवार वालों से मिलाया वो महिला भी इस घटना के बाद से गायब हैं।

अजय ने इस मामले में हरिद्वार जिले की नारसन पुलिस स्टेशन में लूटेरी दुल्हन काया के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को शक है कि यह महिला किसी लूटेरी गैंग का हिस्सा हो सकती है जो लोगों को इस तरह विश्वास में लेकर लूटती हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+