Breaking News Live Updates in Hindi : मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जयशंकर की मुलाकात

Breaking News Live Updates in Hindi : आज सुबह-सुबह असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता मापी गई है। तो वहीं BJP ने पश्चिम बंगाल के पार्टी नेता अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है।

 Breaking News Live Updates in Hindi

तो वहीं उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आज कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Dec 28, 2023, 12:06 AM IST

गुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के गुना में डंपर से टक्कर के बाद सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलसे हैं।
Dec 27, 2023, 11:23 PM IST

मॉस्को में पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
Dec 27, 2023, 11:22 PM IST

दिल्ली में घना कोहरे छाया

दिल्ली: तापमान में और गिरावट होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की मोटी परत छा गई है।
Dec 27, 2023, 10:05 PM IST

विस्तारा की फ्लाइट की डायवर्ट

दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण पटना से दिल्ली जाने वाली उड़ान यूके716 (पीएटी-डीईएल) को इंदौर (आईडीआर) की ओर मोड़ दिया गया है और इसके 22.15 बजे पटना (पीएटी) पहुंचने की उम्मीद है। विस्तारा एयरलाइंस ने जानकारी साझा की।
Dec 27, 2023, 10:04 PM IST

'अयोध्या जंक्शन' का नाम बदला

'अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर 'अयोध्या धाम जंक्शन' कर दिया गया है। भारतीय रेलवे के इस फैसले पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "यह अयोध्या धाम ही है, इसका नाम अयोध्या धाम होना चाहिए था, इसलिए पीएम मोदी के निर्देशानुसार रेल मंत्री ने यह पहल की। मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं।"
Dec 27, 2023, 10:00 PM IST

खड़गे ने बुलाई बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली के बाद कल शाम को नागपुर में नवनियुक्त महासचिवों और एआईसीसी के राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है।
Dec 27, 2023, 9:59 PM IST

दिल्ली में आया JN.1 का पहला केस

दिल्ली में COVID-19 सब-वेरिएंट JN.1 का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है।
Dec 27, 2023, 8:16 PM IST

मुंबई

मलाड इलाके के एक शॉपिंग सेंटर में लगी आग, लोगों को बचाया गया
Dec 27, 2023, 4:56 PM IST

कोयंबटूर में 15,000 से ज्यादा औद्योगिक श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन

कोयंबटूर के गांधीपुरम में 15,000 से ज्यादा औद्योगिक श्रमिकों ने बिजली शुल्क, पीक आवर शुल्क, निश्चित शुल्क और मुक्ति बिंदु को वापस लेने से सरकार के इनकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Dec 27, 2023, 4:04 PM IST

इंडियन ऑयल के प्लांट में विस्फोट, एक की मौत

चेन्नई के टोंडियारपेट में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
Dec 27, 2023, 3:46 PM IST

सीएम योगी ने प्रयागराज में गंगा तट पर की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में गंगा नदी के तट पर पूजा-अर्चना की।
Dec 27, 2023, 2:54 PM IST

मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर 'गैरकानूनी संघ' घोषित

मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) को 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया-अमित शाह
Dec 27, 2023, 2:26 PM IST

खाई में पलटी टूरिस्ट बस, 32 घायल

ओडिशा के ब्राह्मणीगांव पुलिस सीमा के पास पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस खाई में गिर गई। हादसे में 32 लोग घायल हो गए हैं।
Dec 27, 2023, 1:39 PM IST

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इंडिया-अफगानिस्तान के बीच आगामी टी20 सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। आईपीएल से पहले उनके फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Dec 27, 2023, 12:42 PM IST

पीएम मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की।
Dec 27, 2023, 12:34 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे जम्मू पहुंचे। आज रक्षा मंत्री राजौरी का दौरा करेंगे और वहां की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे।
Dec 27, 2023, 11:53 AM IST

कन्नड़ में नेमप्लेट लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

बेंगलुरु में कन्नड़ रक्षा वेधिके ने कर्नाटक में सभी व्यवसायों और उद्यमों के लिए कन्नड़ में नेमप्लेट लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
Dec 27, 2023, 10:55 AM IST

भारत न्याय यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस

एआईसीसी ने 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा आयोजित करने का किया फैसला। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
Dec 27, 2023, 10:43 AM IST

कांग्रेस करेगी 'हैं तैयार हम' रैली का आयोजन

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि कल कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में 'हैं तैयार हम' रैली का आयोजन किया गया है। इसमें सभी राज्यों से कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा,"2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है।"
Dec 27, 2023, 10:14 AM IST

तेलंगाना में स्क्रैप गोदाम में लगी आग

तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के अट्टापुर इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में लगी आग। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम।
Dec 27, 2023, 9:59 AM IST

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला IED बम

श्रीनगर बारामूला हाईवे पर IED बम मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है बम निरोधक दस्ता मौके पर है, इलाके में हाई अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+