Chennai: इंडियन ऑयल के प्लांट में विस्फोट, हादसे में एक मजदूर की मौत, एक घायल
चेन्नई के टोंडियारपेट में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सुचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना इथेनॉल स्टोरेज टैंक में वेल्डिंग के दौरान हुई। उन्होंने कहा, "यह दुर्घटना तब हुई जब कर्मचारी "इथेनॉल स्टोरेज टैंक" के खाली होने के बाद उसमे वेल्डिंग इत्यादि कार्यों को पूरा करने में लगे हुए थे।

विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। एक दमकल अधिकारी ने कहा, "जब हम पहुंचे, तो आग पहले ही बुझ चुकी थी क्योंकि आईओसीएल के पास आंतरिक व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा तंत्र हैं।"
यह भी देखें: गृह मंत्रालय का सख्त रूख, UAPA के तहत मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर गैरकानूनी संघ घोषित
इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक वेल्डर था और वेल्डिंग संबंधित कार्यों के दौरान ही विस्फोट हुआ। वहीं, एक अन्य मजदूर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मजदूर को अधिकारियों ने आग से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी का कहना है कि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। विस्फोट क्यों हुआ इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
यह भी देखें: कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले JN.1 के 109 नए मामले, 24 घंटे में 3 कोविड मरीजों की मौत












Click it and Unblock the Notifications