Live Updates: सांसदों के निलंबन पर अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Breaking News Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारत संकल्प यात्रा की प्रदर्शनी का दौरा किया। इसी के साथ वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 के उद्घाटन में पीएम मोदी शामिल हुए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की सुरक्षा में पिछले दिनों हुई चूक के मामले को बहुत ही दुखद और चिंता का एक बड़ा कारण बताया है।

  Breaking News Live Updates

इसके अलावा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम खराब है। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर साउथ में जमकर वर्षा हो रही है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Dec 18, 2023, 12:45 AM IST

जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे।
Dec 17, 2023, 8:58 PM IST

राहुल गांधी के बयान पर अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का कहना है, ''बीजेपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश न करे तो बेहतर होगा... (संसद में दर्शक दीर्घा से) कूदने वाले आरोपियों ने कहा है कि उन्होंने बेरोजगारी के विरोध में ऐसा किया.'' .अगर राहुल गांधी भी यही बात कहते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है...''
Dec 17, 2023, 8:57 PM IST

2.78 करोड़ रुपए का सोना जब्त

दिल्ली: आईजीआई हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने ताशकंद से आए एक यात्री द्वारा लाई गई 2.78 करोड़ रुपये कीमत की 4,684 ग्राम वजन की 12 सोने की चेन जब्त की है। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच जारी है।
Dec 17, 2023, 8:56 PM IST

अधीर रंजन चौधरी ने लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि, "उन कारकों पर विचार करते हुए जिनके कारण हाल के दिनों में 13 सदस्यों को निलंबित किया गया, मैं आग्रह करूंगा कि इस मामले को समग्र रूप से फिर से देखा जाए और निलंबन को रद्द करने और सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।"
Dec 17, 2023, 8:54 PM IST

डिप्टी सीएम से मिले किच्चा सुदीप

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने बेंगलुरु में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से मुलाकात की।
Dec 17, 2023, 8:53 PM IST

मोहन यादव पहुंचे जेपी नड्डा के आवास

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे।
Dec 17, 2023, 7:56 PM IST

'काशी आने का मतलब है, महादेव के एक घर से दूसरे घर आना'

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है, महादेव के एक घर से दूसरे घर आना। तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है मदुरै मीनाक्षी के यहां से काशी विशालाक्षी के यहां आना। इसलिए तमिलनाडु और काशी वासियों के बीच जो प्रेम है, जो संबंध है वो अलग भी है और अद्वितीय भी है। मुझे विश्वास है काशी के लोग आप सभी की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ रहे होंगे। आप जब यहां से जाएंगे तो बाबा काशीविश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ-साथ काशी का स्वाद, काशी की संस्कृति और काशी की स्मृतियां भी ले जाएंगे।"
Dec 17, 2023, 7:56 PM IST

काशी-तमिल संगमम का द्वितीय संस्करण का शुभारंभ

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले वर्ष काशी तमिल संगमम शुरू होने के बाद से ही इस यात्रा में दिनों-दिन लाखों लोग जुड़ते जा रहे हैं। विभिन्न मठों के धर्मगुरू, छात्र, तमाम कलाकार... कितने ही क्षेत्र को लोगों को इस संगमम से आपसी संवाद और संपर्क का एक प्रभावी मंच मिला है। मुझे खुशी है कि इस संगमम को सफल बनाने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और IIT मद्रास भी साथ आए हैं।"
Dec 17, 2023, 7:12 PM IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "आज इस पवित्र नमो घाट पर काशी नगरी में काशी-तमिल संगमम का द्वितीय संस्करण शुरू हो रहा है... वाराणसी इतिहास से भी पुराना है। ये एक ऐसी सभ्यता है जो संपन्न और अद्वितीय है... "
Dec 17, 2023, 7:10 PM IST

काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य नेता वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 के उद्घाटन में शामिल हुए।
Dec 17, 2023, 6:19 PM IST

नागपुर: हादसे पर फैक्ट्री प्रबंधन का बयान

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड, चकदोह, नागपुर में आज सुबह 9 बजे हुए एक हादसे में सोलर इंडस्ट्रीज के नौ श्रमिकों की जान चली गई। यह वास्तव में हम सभी के लिए बहुत दुखद और दुखद घटना है। हम आज और भविष्य में भी मृतक परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जांच समिति की सिफारिशें मिलते ही लागू करेंगे: आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ महाप्रबंधक, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड, नागपुर
Dec 17, 2023, 6:18 PM IST

आरोपी सागर के घर पहुंची पुलिस की टीम

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: दिल्ली पुलिस के अधिकारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आरोपी सागर शर्मा के आवास पर पहुंचे
Dec 17, 2023, 6:05 PM IST

नागपुर: विस्फोट स्थल पहुंचे डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट स्थल का दौरा किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की।
Dec 17, 2023, 6:03 PM IST

राहुल गांधी से MP नेताओं की मुलाकात

नवनियुक्त मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।
Dec 17, 2023, 5:45 PM IST

योजनाओं पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे देश में सरकारें तो बहुत आईं, योजनाएं भी बहुत बनीं, बड़ी-बड़ी बातें हुईं और उन सबका निचोड़ मुझे लगा कि सरकार जो योजना बनाती है, जिसके लिए बनाती है, जिस काम के लिए बनाती है वो सही समय पर बिना किसी परेशानी के उस तक पहुंचे..."
Dec 17, 2023, 5:44 PM IST

'आपके सेवक के रूप में आया हूं'

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश के सभी लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए समय दे रहे हैं, जा रहे हैं। यहां(वाराणसी) के सांसद के नाते मेरा भी दायित्व बनता था कि मुझे भी उस कार्यक्रम में समय देना चाहिए। आज मैं सांसद के रूप में, आपके सेवक के रूप में आप ही की तरह इस यात्रा में हिस्सा लेने आया हूं।"
Dec 17, 2023, 5:10 PM IST

वाराणसी में पीएम मोदी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी में भाग लिया।
Dec 17, 2023, 5:09 PM IST

राजनाथ सिंह से मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
Dec 17, 2023, 5:08 PM IST

पीएम मोदी ने की नंदघर में बच्चों से मुलाकात

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में नंदघर में बच्चों से मुलाकात की।
Dec 17, 2023, 4:14 PM IST

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी देखने पहुंचे पीएम मोदी

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का दौरा किया।
Dec 17, 2023, 3:51 PM IST

एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका काफिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया। अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. वह नमो घाट से काशी तमिल संगमम 2.0 का भी शुभारंभ करेंगे और कन्याकुमारी से वाराणसी तक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
Dec 17, 2023, 3:50 PM IST

वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी

अपने दो दिन के दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे गए हैं। पीएम मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी के साथ बनारस को कई सौगातें भी देंगे।
Dec 17, 2023, 3:49 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "...सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदाई हुकुम तो नहीं है, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
Dec 17, 2023, 3:47 PM IST

सीएम ममता बनर्जी का बयान

संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "यह एक सुरक्षा चूक है। गृह मंत्री पहले ही यह स्वीकार कर चुके हैं। और ये बहुत गंभीर मामला है। उन्हें मामले की जांच करने दीजिए...वे (विपक्ष) पहले ही इस मुद्दे को उठा चुके हैं और इसीलिए टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन को निलंबित कर दिया गया है और अन्य कांग्रेस और डीएमके सांसदों को भी निलंबित कर दिया गया है।"
Dec 17, 2023, 2:31 PM IST
दिल्ली

कागज के गोदाम में आग लगी

मयूर विहार फेज 1 के चिल्ला गांव में एक कागज के गोदाम में आग लग गई। लगभग 12 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं।
Dec 17, 2023, 2:26 PM IST
तमिल नाडु

तिरुनेलवेली में जल-जमाव

तमिलनाडु: शहर में भारी बारिश के बीच तिरुनेलवेली में जल-जमाव हुआ है, जिसने जनजीवन को प्रभावित किया है।
Dec 17, 2023, 1:55 PM IST
तमिल नाडु

भारी वर्षा होने की संभावना-IMD

दक्षिण तमिलनाडु में 17 और 18 दिसंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है: आईएमडी
Dec 17, 2023, 1:20 PM IST
मध्य प्रदेश

विधानसभा का पहला सत्र कल

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र कल, 18 दिसंबर 2023 से शुरू होना वाला है।
Dec 17, 2023, 1:00 PM IST

रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
Dec 17, 2023, 12:44 PM IST
गुजरात

सूरत की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ा-

सूरत की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ा-पीएम मोदी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+