LIVE UPDATES: पंजाब में बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान की छत ढही, 5 श्रमिक मलबे में दबे

Breaking News Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर इस वक्त में देश में सियासी पारा हाई है, नेताओं की ताबड़तोड़ रैली जारी है। तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

LIVE UPDATES

अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Apr 18, 2024, 11:48 PM IST

मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 9 रन से हराया

रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 9 रन से हरा दिया है।
Apr 18, 2024, 11:47 PM IST

दिल्ली में सफल नहीं होगा ऑपरेशन लोटस- संजय सिंह

पीएम मोदी पर बरसे आप सांसद संजय सिंह बोले, मैं पीएम मोदी और अमित शाह से साफ कहना चाहता हूं कि उनका ऑपरेशन लोटस दिल्ली में सफल नहीं होगा।
Apr 18, 2024, 11:45 PM IST

भाजपा पर बरसे गोपाल राय

भाजपा पर बरसे आप नेता गोपाल राय, बोले ईडी को औजार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। मैंने हमेशा कहा है कि ईडी और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं।
Apr 18, 2024, 10:47 PM IST

अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितता के आरोप में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है।
Apr 18, 2024, 9:38 PM IST

'नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी'

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साई ने कहा कि नक्सलियों के खात्म के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है।
Apr 18, 2024, 9:38 PM IST

स्वर्ण मंदिर पहुंची नीता अंबानी

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुंची, यहां उन्होंने प्रार्थना की।
Apr 18, 2024, 9:07 PM IST

पंजाब के रूपनगर की प्रीत कॉलोनी में दो मंजिला मकान का लैंटर अचानक ढह जाने से पांच श्रमिक उसके नीचे दब गए। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर लैंटर को ऊपर उठाने का काम कर रहे थे। जिला अधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं। बाद में राहत कार्य के लिए आईटीबीपी पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया।
Apr 18, 2024, 8:14 PM IST

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एफएसएसएआई को एक पत्र लिखकर नेस्ले द्वारा निर्मित शिशु आहार में चीनी सामग्री के संबंध में ध्यान आकर्षित किया है।
Apr 18, 2024, 6:56 PM IST

नागालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने धार्मिक आधार पर मतदाताओं से अपील करने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार एस सुपोंगमेरेन जमीर को नोटिस जारी किया।
Apr 18, 2024, 6:50 PM IST

ग्रेटर नोएडा में 26 किलो ड्रग्स बरामद

ग्रेटर नोएडा में 26 किलो ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी बाजार में कीमत 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नोएडा पुलिस ने ये कार्रवाई ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत की है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Apr 18, 2024, 6:07 PM IST

पंजाब के तरनतारन में संदिग्ध ड्रोन बरामद

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले के कलश हवेलियन गांव से सटे एक खेत से एक ड्रोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।
Apr 18, 2024, 5:04 PM IST

क्रूज मिसाइल ITCM का सफल परीक्षण

डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर में निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। जिसमें इंडिजेनस टेक्नोलॉजी क्रूज मिसाइल तकनीक का इस्तेमाल किया गया। यह मिसाइल समुद्र के कम ऊंचाई पर राडार को भेदने में सक्षम है।
Apr 18, 2024, 4:03 PM IST

एआईएडीएमके ने तमिलनाडु के मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यब्रत साहू के पास डीएमके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एआईएडीएमके के वकील बाबू मुरुगावेल ने कहा, "चुनावों की घोषणा के बाद से, हमने 12 शिकायतें दर्ज की हैं लेकिन चुनाव आयोग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई है। डीएमके मतदाताओं को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है।"
Apr 18, 2024, 3:25 PM IST

रूस में भारतीय दूतावास की ओर एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि 11-13 अप्रैल को, नई दिल्ली ने भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जो द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन बन गया। मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, साइबेरिया, क्रीमिया, उराल और अन्य क्षेत्रों से लगभग 60 रूसी विश्वविद्यालय भारतीय राजधानी में पहुंचे।
Apr 18, 2024, 3:16 PM IST

सीएम केजरीवाल डॉक्टर की नियमित जांच की मांग का आवेदन लेंगे वापस

सीएम केजरीवाल ने जेल में नियमित डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति मांग वाला आवेदन वापस लेने का निर्णय लिया है। केजरीवाल के वकील ने कहा कि अदालत ने मामले को कल दोपहर 2 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
Apr 18, 2024, 2:58 PM IST

दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा है कि ईडी के आरोप मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा, "यह ईडी द्वारा बनाया गया मुद्दा है ताकि घर का खाना भी बंद कर दिया जाए। यह उनके स्वास्थ्य से संबंधित है। वह जो कुछ भी खा रहे हैं वह डॉक्टर के निर्धारित आहार के अनुसार है।" मामला अदालत में विचाराधीन है, हम कुछ नहीं कहना चाहते हैं।"
Apr 18, 2024, 1:50 PM IST

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ाई

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ाई।
Apr 18, 2024, 12:47 PM IST

नकुलनाथ या करोड़पति बंटी साहू, किसकी होगी जीत

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से अरबपति नकुलनाथ या करोड़पति बंटी साहू, किसकी होगी जीत, जानें सबसे बड़ी ग्राउंड रिपोर्ट
Apr 18, 2024, 12:46 PM IST

ईरान पर गुस्साए इजरायल का अगला कदम क्या होगा?

क्या इजराइल का अगला कदम लाएगा सैलाब? ईरान का होगा खात्मा या फिर... बदले के लिए नेतन्याहू के पास क्या ऑप्शन?
Apr 18, 2024, 12:45 PM IST

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 97 करोड़ की संपत्ति जब्त की है

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 97 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
Apr 18, 2024, 12:11 PM IST

बृजभूषण सिंह की अर्जी पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह की अर्जी पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित।
Apr 18, 2024, 11:56 AM IST

AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय

भाजपा चंडीगढ़ में मेयर बनाने के लिए वोट चुराने की हद तक चली गई-AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
Apr 18, 2024, 11:13 AM IST

जम्मू-कश्मीर में बिहारी मजदूर की हत्या पर बोले तेजस्वी यादव..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा,"जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को इस मामले को देखना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि ऐसी घटनाएं क्यों होती हैं.."
Apr 18, 2024, 10:25 AM IST

यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण शरण सिंह ने दायर किया नया आवेदन

डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया है।
Apr 18, 2024, 8:20 AM IST

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई

गढ़चिरौली सीट पर 19 अप्रैल के मतदान से पहले नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Apr 18, 2024, 7:59 AM IST

MI vs PBKS: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम

MI vs PBKS Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
Apr 18, 2024, 7:58 AM IST

बंगाल: रामनवमी शोभायात्रा में हिंसक झड़प, कई लोग घायल

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा में हिंसक झड़प, छतों से फेंके गए पत्थर, कई लोग हुए घायल
Apr 18, 2024, 7:57 AM IST

आज केरल में जनसभा करेंगे राहुल गांधी,

आज केरल में जनसभा करेंगे राहुल गांधी, इस रैली में भारी संख्या मे लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+