पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा में हिंसक झड़प, छतों से फेंके गए पत्थर, कई लोग हुए घायल

Murshidabad News (Ram Navami): पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार (17 अप्रैल) को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। यह घटना मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में उस समय हुई, जब रामनवमी के दौरान कई लोग जुलूस निकाल रहे थे।

Murshidabad News

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोगों को अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते देखा जा सकता है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। बंगाल पुलिस ने आगे कहा कि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और इलाके में ज्यादा सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी बोले- राम भक्तों पर गोले दागे गए हैं...

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "एक शांतिपूर्ण रामनवमी जुलूस, जिसके लिए प्रशासन से सभी उचित अनुमति थी, पर शक्तिपुर, बेलडांगा - II ब्लॉक, मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया। अजीब बात है, इस बार, ममता बनर्जी पुलिस इस भयानक हमले में उपद्रवियों के साथ शामिल हो गई और आंसू गैस छोड़ी यह सुनिश्चित करने के लिए कि जुलूस अचानक खत्म हो जाए, राम भक्तों पर गोले दागे गए।''

अमित मालवीय ने कहा- बंगाल की मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए

वहीं भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि, 'बंगाल टूट रहा है और इसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उनके निंदनीय और सांप्रदायिक भाषणों के कारण पूरे बंगाल में राम भक्तों पर हमले हुए हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर दंगे के बाद अब मेदिनीपुर के एगरा में श्रीराम भक्तों को निशाना बनाया गया है। रामनवमी शोभा यात्रा पर हुए क्रूर हमले के विरोध में अब भाजपा कार्यकर्ता एगरा थाने का घेराव करेंगे। बंगाली हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रहने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+