MI vs PBKS Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

PBKS vs MI Dream11 Prediction: आईपीएल 2024 के 33वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मैच आज, 18 अप्रैल को मोहाली के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले उन खिलाड़ियों की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं जोकि आज आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

लीग में अंक तालिका में अपनी वर्तमान स्थिति को देखते हुए पीबीकेएस और एमआई दोनों ही टीमें जीत का इंतजार कर रही हैं। पंजाब फिलहाल छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वे अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स से तीन विकेट से हार गए। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।

mumbai indians

PBKS vs MI: पंजाब बनाम मुंबई हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों टीमों ने कुल 31 मैच में एक दूसरे का मुकाबला किया है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 16 मैच जीते हैं, जबकि दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 15 मैच जीते हैं।

PBKS vs MI: मोहाली पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों को समान रूप से मदद करती है। फैंस यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं जिसमें तेज गेंदबाजों को कुछ विकेट मिलेंगे। इस पिच पर आखिरी मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था, जहां 15 विकेट के नुकसान पर कुल 299 रन बने थे।

PBKS vs MI: पीबीकेएस बनाम एमआई संभावित प्लेइंग XI
पंजाब: जॉनी बेयरस्टो, अथर्व टाइडे, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और कैगिसो रबाडा।

मुंबई: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा और आकाश मधवाल।


PBKS vs MI Dream 11 Team: पीबीकेएस बनाम एमआई ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: ईशान किशन
  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा
  • ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, हार्दिक पंड्या
  • गेंदबाज: जसप्रित बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा
  • कप्तान: जसप्रित बुमराह
  • उपकप्तान: हार्दिक पांड्या

ये भी पढ़ें- T20 WC 2024 में रोहित शर्मा के साथ ये स्टार क्रिकेटर करेगा ओपनिंग, टूर्नामेंट से पहले आया बड़ा अपडेट

पंजाब किंग्स टीम: अथर्व तायडे, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, विधाथ कवरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, शिवम सिंह, शिखर धवन, रिले रोसौव, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह>

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका, ल्यूक वुड, पीयूष चावला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+