Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

असदुद्दीन ओवैसी ने डीपफेक वीडियो को लेकर दर्ज कराई शिकायत, साइबर क्राइम पुलिस ने शुरू की जांच

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शनिवार 07 जून 2025 का दिन है। आज से श्रीनगर और वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की नियमित सेवाएं शुरू हो गई। ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है, इसके मद्देनजर दिल्ली से लेकर मुंबई तक सभी बड़े शहरों सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। भारत में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, 7 जून 2025 की सुबह 8:00 बजे तक देश में एक्टिव कोविड केसों की संख्या 5755 है। पिछले 24 घंटों में 5484 लोग कोविड से ठीक हो गए हैं। वहीं 4 लोगों की मौत हुई है।

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर...!

LIVE Feed
Jun 07, 2025, 7:03 PM IST

असदुद्दीन ओवैसी ने डीपफेक वीडियो को लेकर दर्ज कराई शिकायत, साइबर क्राइम पुलिस ने शुरू की जांच

हैदराबाद: AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक डीपफेक वीडियो के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। इस वीडियो में ओवैसी को एक फर्जी ऑनलाइन निवेश योजना का प्रचार करते हुए दिखाया गया है, जो पूरी तरह से भ्रामक और झूठा है। ओवैसी ने इस हरकत को उनकी छवि धूमिल करने की साजिश बताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओवैसी की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो बनाने व फैलाने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी जानकारी मांगी गई है, ताकि वीडियो अपलोड करने वालों का पता लगाया जा सके।
Jun 07, 2025, 6:55 PM IST

IGMC में सोनिया गांधी का रूटीन चेकअप, सभी रिपोर्ट्स सामान्य

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रुटीन चेकअप कराया। कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह यहां रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंची थीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सामान्य बताया और किसी गंभीर चिंता की बात नहीं बताई गई। अस्पताल से बाहर निकलते समय सोनिया गांधी ने हाथ हिलाकर मीडिया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे अस्पताल से रवाना हो गईं। खबरों के मुताबिक, यह एक पहले से तय मेडिकल विज़िट थी और अब उनकी तबीयत ठीक है।
Jun 07, 2025, 5:36 PM IST

'जीते तो EVM ठीक, हारे तो EVM खराब?', राहुल गांधी के ट्वीट पर एकनाथ शिंदे का पलटवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिंदे ने कहा, "जब लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी को जीत मिली थी, तब किसी ने ईवीएम या चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाए। उस वक्त सब ठीक था अब जब नतीजे पक्ष में नहीं आए, तो फर्जी नैरेटिव फैलाया जा रहा है।" डिप्टी सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता समझदार है, वह जानती है कौन सरकार उनके लिए काम करती है और कौन सिर्फ बातें करता है। आगामी चुनावों में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। शिंदे का यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में गर्माहट ला सकता है, खासकर विधानसभा चुनावों से पहले।
Jun 07, 2025, 3:57 PM IST

शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर तीखा हमला, "चुनाव आयोग बहाना है, हार से बचना है"

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि, "चुनाव आयोग सिर्फ एक बहाना है। राहुल गांधी खुद को हार से बचाने के लिए पहले से ही एक बहाना तैयार कर रहे हैं। इसलिए वे संवैधानिक संस्थाओं पर निशाना साध रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को पता है कि वे आगामी चुनाव भी हारने वाले हैं, इसलिए पहले से ही बहानेबाजी की तैयारी कर रहे हैं।" यह बयान राहुल गांधी के उस ट्वीट के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे।
Jun 07, 2025, 3:19 PM IST

PM मोदी बोले- मुझे खुशी है कि अफ्रीकी संघ भी CDRI में शामिल हो गया है

ICDRI 2025 में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे खुशी है कि अफ्रीकी संघ भी CDRI में शामिल हो गया है...हम छोटे द्वीपीय विकासशील देशों को उनकी वल्नरेबिलिटी के कारण बड़े महासागरीय देशों के रूप में देखते हैं, वे विशेष ध्यान देने के हकदार हैं...प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और समन्वय को मज़बूत करना महत्वपूर्ण है। इससे समय पर निर्णय लेने और प्रभावी अंतिम-मील संचार में मदद मिलती है। मुझे यकीन है कि इस सम्मेलन में चर्चा इन पहलुओं पर विचार करेगी।"
Jun 07, 2025, 1:16 PM IST

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को बनाया असम से उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को असम से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को बनाया असम से उम्मीदवार
Jun 07, 2025, 1:04 PM IST

दिल्ली मौसम: IMD ने कहा- आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा

दिल्ली: IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "आने वाले दिनों में हमें मौसम में किसी विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। तापमान, जो अभी सामान्य या सामान्य से कम है, अगले चार से पांच दिनों तक धीरे-धीरे बढ़ेगा... पश्चिमी राजस्थान में परसो से हीट वेव आने का अनुमान है... बाकी हिस्सों जैसे दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश या उत्तरी मध्य प्रदेश में भी 10 तारीख से हीट वेव आने का अनुमान है... पूर्वोत्तर राज्यों में आगामी तीन से चार दिनों के बाद, हमारा अनुमान है कि कुछ वर्षा गतिविधि हो सकती है... दिल्ली NCR में अभी हीट वेव की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन यही अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों में 2 से 4 डिग्री तापमान बढ़ेगा... फिलहाल दिल्ली NCR के लिए कोई अलर्ट नहीं है..."
Jun 07, 2025, 11:27 AM IST

बेंगलुरु भगदड़ कांड में बड़ा अपडेट, KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव और कोषाध्यक्ष ने बेंगलुरु में मची भगदड़ के कुछ दिनों बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली आईपीएल जीत के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के लिए 'नैतिक जिम्मेदारी' का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है।
Jun 07, 2025, 11:18 AM IST

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन श्रीनगर से कटरा के लिए रवाना हुई

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन श्रीनगर से कटरा के लिए शनिवार को रवाना हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (6 जून) कटरा-श्रीनगर मार्ग के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
Jun 07, 2025, 10:45 AM IST

ईद-उल-अजहा: CM उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला ने नमाज अदा की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने ईद-उल-अज़हा के मौके पर हजरतबल दरगाह में नमाज अदा की। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "...मैं सभी को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद पेश करता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये ईद जम्मू-कश्मीर के लिए, इस देश और दुनिया के मुसलमानों के लिए अच्छे दिन, अमन और भाईचारा लेकर आए... इस मौके पर जहां पर हम सब ईद की खुशियां मना रहे हैं, वहीं व्यक्तिगत तौर पर मुझे इस बात का जरूर अफसोस है कि एक बार फिर श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में आज ईद की नमाज अदा नहीं करने दी गई। यह फैसले किस आधार पर लिए जाते हैं, इस बात की मुझे जानकारी नहीं है लेकिन कभी न कभी हमें अपने लोगों पर विश्वास करना होगा... आज एक बार फिर जामा मस्जिद पर ईद की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई। मुझे लगता है कि कभी न कभी सरकार को इस ओर सोचना चाहिए।"
Jun 07, 2025, 10:42 AM IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ पिछले तीन दिनों से ऑपरेशन जारी है। आज शनिवार तीसरे दिन सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, दो नक्सली मारे गए हैं।
Jun 07, 2025, 9:21 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बकरीद की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ''ईद-उज-जुहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था तथा अनेक उदात्त आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें।''
Jun 07, 2025, 9:20 AM IST

PM मोदी ने दी बकरीद की बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ''ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।''
Jun 07, 2025, 9:18 AM IST

दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गाजियाबाद से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार की सुबह ये जानकारी दी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में फोन किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+