दिल्ली CM रेखा गुप्ता को क्यों मिली जान से मारने की धमकी? खुल गया राज, गिरफ्तार शख्स ने बताई एक-एक बात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गुरुवार रात नशे की हालत में गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर धमकी दी थी, जिसके बाद दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की थी।

गाजियाबाद के अधिकारियों ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दी और बताया कि, '5 और 6 जून की रात को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के कोतवाली थाने में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी।'

Delhi Chief Minister Rekha Gupta

नशे में धुत था आरोपी
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ वेस्ट जिले की स्पेशल टीम ने इस मामले में आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि धमकी देने वाला शख्स नशे की हालत में था और उसने बिना किसी ठोस मंशा के यह कॉल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद नशे में कॉल करके धमकी दी थी।


फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान शलोक तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं। जांच में ये भी पता चला है कि जिस सिम से धमकी दी गई थी वह गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड था। फिलहाल आगे की पूछताछ जारी है।

सीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद शुक्रवार (6 जून) को सीएम गुप्ता की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन यूनिट लगातार मामले पर नजर बनाए हुए है।

दिल्ली में सीएम को धमकियों और हमलों का पुराना इतिहास
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले 2019 में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक ऑटो चालक ने कथित चुनावी वादों से नाराज होकर हमला कर दिया था। इससे पहले 2016 में छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर एक महिला ने काली स्याही फेंकी थी।

हालिया बम धमकी की घटनाएं भी बढ़ा रही चिंता
इस धमकी से कुछ ही दिन पहले, 30 मई को सुबह 6:49 बजे दिल्ली के दो अहम सरकारी भवनों-उद्योग भवन और निर्माण भवन-को उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। इन ईमेल्स के बाद से राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ गई है।

राजधानी दिल्ली में लगातार सामने आ रहे धमकी और हमले मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+