Live: मंत्रिपरिषद की बैठक में कैबिनेट फेरबदल पर नहीं हुई चर्चा- सूत्र

Breaking News Live Updates in Hindi: देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों, बड़ी घटनाओं की अपडेट के लिए आप हमारे पेज वन इंडिया हिंदी को फॉलो करें। यहां आपको हर क्षेत्र की खबरों की लाइव अपडेट मिलती रहेगी।सिर्फ एक क्लिक पर देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को रीफ्रेश करते रहिए। हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट-

Breaking News Live Updates

LIVE Feed
Jul 04, 2023, 4:47 AM IST

झांसी के सीपरी बाजार में आग, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश: झांसी के सीपरी बाजार में आग लगने की बड़ी घटना हुई, जिसमें एक लड़की सहित 4 लोगों की मौत हो गई। आग एक तीन मंजिला शोरूम में लगी थी। अभी पुलिस मौके पर मौजूद है। दुकानों को फिर से चेक किया जा रहा है।
Jul 04, 2023, 2:46 AM IST

छगन भुजबल की शिंदे से मुलाकात

महाराष्ट्र: एनसीपी नेता छगन भुजबल ने 3 जुलाई को मुंबई के वर्षा निवास में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। छगन भुजबल के साथ उनके भतीजे पूर्व सांसद समीर भुजबल भी मौजूद थे। छगन भुजबल 2 जून को अजित पवार के साथ सरकार में शामिल हुए थे।
Jul 04, 2023, 2:44 AM IST

राज्यपाल ने किया सब्जी बाजार का दौरा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी की समीक्षा करने के लिए दक्षिण 24 परगना में सब्जी बाजार का दौरा किया।
Jul 04, 2023, 2:43 AM IST

अमेरिका: भगवद गीता का पाठ में 10,000 लोग एकत्र

संयुक्त राज्य अमेरिका में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवद गीता का पाठ करने के लिए टेक्सास के एलन ईस्ट सेंटर में 10,000 लोग एकत्र हुए। यह कार्यक्रम योग संगीता और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा भगवद गीता पारायण यज्ञ के रूप में आयोजित किया गया था।
Jul 04, 2023, 12:13 AM IST

शाह से मिले उत्तराखंड सीएम धामी

दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक करने के बाद वहां से रवाना हुए। बताया जा रहा है यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा की गई।
Jul 04, 2023, 12:09 AM IST

कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा नहीं: सूत्र

दिल्ली: प्रगति मैदान में सोमवार रात को खत्म हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा नहीं हुई। बैठक में 2047 के विज़न, सड़क, रेलवे और बंदरगाह आदि जैसे 16 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर ही चर्चा हुई: सोर्स
Jul 03, 2023, 11:42 PM IST

राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस का पत्र

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा है
Jul 03, 2023, 11:41 PM IST

केमिकल कंपनी में भीषण आग

महाराष्ट्र: पालघर जिले के बोइसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल कंपनी में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आग में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Jul 03, 2023, 10:38 PM IST

पुराने संसद भवन में शुरू होगा मानसून सत्र

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पुराने भवन में संसद का मानसून सत्र शुरू होगा।
Jul 03, 2023, 10:07 PM IST

मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, पीएम ने शेयर की फोटो

दिल्ली: पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई। बैठक की फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा किमंत्रिपरिषद के साथ एक सार्थक बैठक, जहां हमने विभिन्न नीति संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
Jul 03, 2023, 10:05 PM IST

UCC पर संसदीय स्थायी समिति कानून एवं न्याय की बैठक

दिल्ली: UCC पर संसदीय स्थायी समिति कानून एवं न्याय की बैठक पर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि बैठक बहुत अच्छी थी। आगे भी बैठक होगी। यह केवल शुरुआती बैठक थी...ड्राफ्ट बिल तो दिखा दीजिए, ड्राफ्ट बिल ही नहीं है।
Jul 03, 2023, 9:36 PM IST

येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में पहले की घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए, अब सक्षम अधिकारियों द्वारा स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है: डीएमआरसी
Jul 03, 2023, 6:57 PM IST

कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने वालों को यूपी ATS ने दबोचा

ऑनलाइन कट्टरपंथी विचारधारा को प्रसारित करने के मामले में दो लोगों को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर कट्टरपंथ का प्रसार कर बढ़ावा देने का आरोप है। उनके पास से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जिसके आधार पर यूपी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
Jul 03, 2023, 5:29 PM IST

महाराष्ट्र् रांकपा के नए अध्यक्ष बने प्रफुल्ल पटेल

सुनील तटकरे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने घोषणा की। जबकि अनिल भाईदास पाटिल को महाराष्ट्र विधानसभा में राकांपा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया: पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल
Jul 03, 2023, 4:37 PM IST

विपक्षी दलों के अगली बैठक में शामिल होंगे जयंत चौधरी

विपक्षी दलों की पटना में बैठक हुई, मैं अगले दौर की बैठक में शामिल होऊंगा: जयंत चौधरी
Jul 03, 2023, 3:26 PM IST
दिल्ली

जनहित याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को 2000 रुपए के नोट वापस लेने के आरबीआई के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है।
Jul 03, 2023, 2:40 PM IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज की।
Jul 03, 2023, 2:21 PM IST
दिल्ली

पीएम मोदी का कद बढ़ा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोद की तारीफ की और कहा कि 'उनका ग्लोबल लेवत के तौर पर कद कितना बढ़ा है, इसका अंदाजा उनके हाल के विदेश दौरों से लगाया जा सकता है। पूरे विश्व ने इसे देखा है।'
Jul 03, 2023, 2:18 PM IST
दिल्ली

100 करोड़ रुपये का कर्जा

स्पाइसजेट ने सिटी यूनियन बैंक को 100 करोड़ रुपये का कर्जा चुकाया।
Jul 03, 2023, 1:13 PM IST
दिल्ली

जमानत याचिका पर फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा।
Jul 03, 2023, 12:36 PM IST
दिल्ली

अगली सुनवाई 10 जुलाई को

सुप्रीम कोर्ट ने आज मणिपुर मामले में सुनवाई की, उसने राज्य सरकार से हिंसा को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर जानकारी मांंगी। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।
Jul 03, 2023, 12:33 PM IST
दिल्ली

जस्टिस उमेश कुमार

DERC के नए चेयरमैन जस्टिस उमेश कुमार आज शाम लेंगे शपथ।
Jul 03, 2023, 12:31 PM IST
उत्तराखंड

UCC पर ड्राफ्ट बन रहा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में UCC पर ड्राफ्ट बन रहा है।
Jul 03, 2023, 12:29 PM IST
पंजाब

आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का पावन दिन है। सच तो ये है कि गुरु इस आत्मा को उस परमात्मा से जोड़ने के लिए एक ब्रिज के रूप में कार्य करता है।
Jul 03, 2023, 11:22 AM IST
दिल्ली

जमानत याचिका पर फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट आज मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा।
Jul 03, 2023, 11:20 AM IST
दिल्ली

65,000 अंक के आंकड़े को पार कर लिया

आज शेयर मार्केट में खुशी की लहर है। सेंसेक्स ने जहां 65,000 अंक के आंकड़े को पार कर लिया है।
Jul 03, 2023, 10:33 AM IST
दिल्ली

मंडाविया और तावड़े बने कर्नाटक के केंद्रीय पर्यवेक्षक

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा में LOP का चुनाव करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया औरमहासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
Jul 03, 2023, 10:00 AM IST

सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज मणिपुर हिंसा से संबंधित याचिकाओं पर करेगा अहम सुनवाई।
Jul 03, 2023, 9:16 AM IST
झारखंड

बेबी देवी लेंगी शपथ

आज मंत्रिपद की शपथ लेंगी दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी।
Jul 03, 2023, 9:15 AM IST
दिल्ली

पीएम आवास पर दिखा ड्रोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर सोमवार सुबह एक ड्रोन मंडराता दिखा। जिससे वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हड़ंकप मच गया है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+