Breaking News: कल तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी, पंबन ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

Breaking News: पीएम मोदी श्रीलंका दौरे पर हैं, वहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया है। आज राष्ट्रपति दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। तो वहीं दूसरी देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली -NCR में तापमान काफी बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहने की संभावना जताई है।

देश दुनिया से जुड़े सभी अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे, पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News

LIVE Feed
Apr 05, 2025, 6:52 PM IST

कोलंबो में IPKF स्मारक पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलंबो, श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (IPKF) स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Apr 05, 2025, 6:11 PM IST

तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी, पंबन ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। राम नवमी के अवसर पर दोपहर लगभग 12 बजे, वे भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज — नए पंबन रेल पुल — का उद्घाटन करेंगे और सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे तथा पुल के संचालन का भी अवलोकन करेंगे। दोपहर लगभग 12:45 बजे, प्रधानमंत्री रामेश्वरम स्थित रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे रामेश्वरम में ही वे तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।
Apr 05, 2025, 6:11 PM IST

श्रीलंका में IOT समुदाय के लिए भारत का समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "भारतीय मूल तमिल (IOT) नेताओं के साथ बैठक फलदायी रही। यह समुदाय पिछले 200 वर्षों से दोनों देशों के बीच एक जीवित पुल का कार्य कर रहा है। भारत, श्रीलंका सरकार के सहयोग से, भारतीय मूल तमिलों के लिए 10,000 मकानों, स्वास्थ्य सेवाओं, पवित्र सीता एलिया मंदिर और अन्य सामुदायिक विकास परियोजनाओं के निर्माण में सहायता करेगा।"
Apr 05, 2025, 6:10 PM IST

वक्फ बिल पूरी तरह संवैधानिक: बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख करने पर भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, "... विपक्ष की मांग पर एक जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) का गठन किया गया था। जेपीसी में व्यापक चर्चा हुई और उसकी रिपोर्ट सदन के नियमों के अनुसार चर्चा के बाद पेश की गई। विधेयक को मतदान के बाद पारित किया गया। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं कि वक्फ बिल हर संवैधानिक मान्यता को पूरा करता है।"
Apr 05, 2025, 4:48 PM IST

दिल्ली में PMJAY के लिए बड़ा कदम, MoU पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) के तहत दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह उपस्थित रहे।
Apr 05, 2025, 4:45 PM IST

वक्फ संशोधन बिल पर शिवसेना (UBT) का स्टैंड साफ

जब शिवसेना (यूबीटी) से पूछा गया कि क्या वे वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे, तो शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "नहीं। हमने अपना काम कर लिया है। जो कहना था, वह कह दिया और अपना निर्णय भी ले लिया। अब हमारे लिए यह मामला बंद हो चुका है।"
Apr 05, 2025, 4:43 PM IST

रामनवमी पर यूपी में सुरक्षा के सख्त निर्देश

चैत्र रामनवमी पर्व के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अयोध्या जनपद में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पहले से ही बैरिकेडिंग और पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को भी कहा गया है। सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों की पहचान कर संबंधित क्षेत्राधिकारी/मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी को मौके पर जाकर समस्याओं का समय से समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Apr 05, 2025, 2:28 PM IST

भारत-श्रीलंका के बीच 7 समझौते, सौर परियोजनाओं का उद्घाटन

विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने कहा, "नेताओं ने सात समझौतों और समझौता ज्ञापनों (MoUs) के आदान-प्रदान की निगरानी की, और उन्होंने सौर ऊर्जा परियोजना के निर्माण कार्य का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसके साथ ही, डांबुला में हाल ही में बने तापमान नियंत्रित गोदाम सुविधा का भी उद्घाटन किया, जो संभवतः द्वीप पर अपनी तरह की पहली सुविधा है। इसके अलावा, श्रीलंका के लगभग 5,000 धार्मिक संस्थानों में सौर रूफटॉप सिस्टम की आपूर्ति परियोजना का भी शुभारंभ किया गया..."
Apr 05, 2025, 2:27 PM IST

भारत-श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग पर समझौता

विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने कहा, "नेतृत्व स्तर पर यह भी स्वीकार किया गया है कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित आपस में जुड़े हुए हैं... दोनों देशों ने रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो मौजूदा रक्षा साझेदारी को और गति देता है और क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है..."
Apr 05, 2025, 2:26 PM IST

फिरोज़पुर में स्कूल बस नाले में गिरी, सभी छात्र सुरक्षित

फिरोजपुर में अरमान पुरा गांव के पास आज सुबह 20 छात्रों को स्कूल छोड़ते समय एक निजी स्कूल की बस नाले में गिर गई। एसएसपी फिरोजपुर भूपेंद्र सिंह ने बताया, "छात्रों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। सभी सुरक्षित हैं।
Apr 05, 2025, 12:14 PM IST

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार

अभिनेता मनोज 'भारत' कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Apr 05, 2025, 12:09 PM IST

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, 21 तोपों की दी गई सलामी

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, 21 तोपों की दी गई सलामी
Apr 05, 2025, 11:31 AM IST

मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचीं

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचीं।
Apr 05, 2025, 11:29 AM IST

मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता विंदू दारा ने कहा

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता विंदू दारा ने कहा, "मनोज अंकल के समय में बहुत सारी समस्याएं थीं, शासन व्यवस्था खराब थी। देश में समस्याएं थीं, लोगों के पास खाने-पीने और रहने की समस्या थी। अब वो समस्याएं हल हो गई हैं। मोदी जी देश को संभाल रहे हैं। अब एकता पर फिल्में बननी चाहिए। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक हैं। वो (मनोज कुमार) अमर हैं और हमेशा जिंदा रहेंगे।"
Apr 05, 2025, 10:45 AM IST

मनोज कुमार को दिया गया राजकीय सम्मान

मनोज कुमार को दिया गया राजकीय सम्मान
Apr 05, 2025, 9:45 AM IST

अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, "मैं अपने इंडस्ट्री के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि कृपया उनके अंतिम दर्शन के लिए आएं।'
Apr 05, 2025, 9:44 AM IST

वक्फ बिल के समर्थन से JDU में फूट, बिहार चुनाव में असर

वक्फ बिल के समर्थन से JDU में दरार, बिहार चुनाव में कहीं भारी न पड़ जाए 'मुसलिम वोटबैंक' की नाराजगी!
Apr 05, 2025, 9:44 AM IST

टैरिफ पर भारत समेत इन 3 देशों से ट्रंप की वार्ता जारी

Tarriff Row: ठंडे पड़े ट्रंप, टैरिफ पर भारत समेत इन 3 देशों से वार्ता जारी, क्या बदलेगा फैसला?
Apr 05, 2025, 9:43 AM IST

100 करोड़ क्लब में शामिल होना 'सिकंदर' के लिए पड़ा भारी

Sikandar BO Collection Day 6: 100 करोड़ क्लब में शामिल होना 'सिकंदर' के लिए पड़ा भारी, फिल्म का निकला दम
Apr 05, 2025, 9:43 AM IST

भूलकर भी ना करें कन्या पूजन के वक्त ये काम वरना होगा नुकसान

Kanya Pujan: भूलकर भी ना करें कन्या पूजन के वक्त ये काम, देवी मां हो जाएंगी नाराज
Apr 05, 2025, 9:43 AM IST

महाअष्टमी पर सोने के दाम पर लगा ब्रेक, कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: महाअष्टमी पर सोने के दाम पर लगा ब्रेक, आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Apr 05, 2025, 9:42 AM IST

PM Modi Sri Lanka Visit: थाईलैंड के बाद श्रीलंका में PM मोदी, क्या है एजेंडा और भारत को क्या फायदा?

PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की दो दिनी यात्रा पूरी करने के बाद 4 अप्रैल की रात 9 बजे (भारतीय समय) श्रीलंका पहुंचे। ये दौरा 6 अप्रैल को रामनवमी (Ram Navami) पर्व तक चलेगा।
Apr 05, 2025, 9:41 AM IST

श्रीलंका में पीएम मोदी दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

श्रीलंका में पीएम मोदी दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', राष्ट्रपति दिसानायके के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+