Sikandar BO Collection Day 6: सलमान खान की 'सिकंदर' की कमाई हुई धीमी, ऑक्यूपेंसी में भी दिखी गिरावट
Sikandar Box Office Collection Day 6: सलमान खान की फिल्म सिकंदर अब फ्लॉप होने की कगार पर है। 6 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई अब गिरती जा रही है। फिल्म ने शुक्रवार के दिन 4.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को मिले रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ये गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
ट्रेड साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 6 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये और पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से फिल्म का 6 दिनो में कुल कलेक्शन 94 करोड़ रुपये हो गया है। सिकंदर से सलमान खान के स्टारडम में भी सवाल उठने लगे हैं।

बता दें, खबरें हैं कि नेटफ्लिक्स से जो फिल्म की डील हुई थी वो अब नहीं बदलेगी। बताया गया था कि सिकंदर के डिजिटल राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने सिकंदर के मेकर्स को 85 करोड़ रुपये चुकाए हैं। अगर फिल्म की कमाई 250-300 करोड़ रुपए पहुंचती तो ये डील 85 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये में बदल जाती। लेकिन कमाई को देखते हुए अब ऐसा नहीं हो सकता। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिकंदर को अब सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघरों के मालिक सिकंदर के शोज को कम या बंद कर दूसरी फिल्मों को दिखा रहे हैं। इसका फायदा जॉन की द डिप्लोमैट और मोहनलाल की L2 एंपुरान को मिल रहा है। सिकंदर की कम कमाई का एक कारण लीक भी बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले ही करीब 6000 पायरेसी साइट पर लीक हो गई थी। हालांकि मेकर्स ने कई साइट से उसे डिलीट करवाने की कोशिश की। लेकिन हो फिर भी डैमेज कंट्रोल नहीं हो पाया।
फिलहाल ये भी माना जा रहा है कि फिल्म को अभी वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। सिकंदर अगर फ्लॉप होती है तो सलमान खान के स्टारडम पर भी सवाल उठने लग सकते हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने भले ही पैसे कमाए हो, लेकिन वो हिट और ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिकाम मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल हैं। इसे ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications