Breaking News Live: UP ATS ने अयोध्या से 3 संदिग्धों को पकड़ा, आतंकी कनेक्शन की तलाश जारी

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। साथ में पीएम ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। वहीं, बिलकिस बानो रेप केस के 3 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

 Breaking News Live:

तो वहीं दूसरी ओर सर्दी के सितम से पूरा उत्तर भारत परेशान है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। पढ़ें, देश दुनिया की तमाम खबरें इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 18, 2024, 10:53 PM IST

UP ATS ने अयोध्या से 3 संदिग्धों को पकड़ा

प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत यूपी-एटीएस ने अयोध्या जिले से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। डीजी लॉ एंड ऑर्डर यूपी के मुताबिक, अभी तक इनका किसी आतंकी संगठन से कनेक्शन सामने नहीं आया है।
Jan 18, 2024, 9:34 PM IST

16 साल से कम उम्र के बच्चों की कोचिंग बंद

शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित नए दिशानिर्देश के मुताबिक 16 साल से कम उम्र के बच्चों की कोचिंग बंद कर दी गई है। वहीं आदेश नहीं मानने पर 1 लाख का जुर्माना लगेगा। गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
Jan 18, 2024, 9:03 PM IST

22 जनवरी को बैंकों की आधे दिन की छुट्टी

सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक/सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियां/सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अयोध्या राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन बंद रखेंगे।
Jan 18, 2024, 9:00 PM IST

मुख्तार के करीबी के आवास पर चला बुलडोजर

मऊ, उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी शाहिद लारी के आवास पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई।
Jan 18, 2024, 8:57 PM IST

मृतकों के परिजनों को मदद का ऐलान

गुजरात: वडोदरा की हरनी मोटनाथ झील में एक नाव पलट गई। जिसमें 14 छात्रों सहित 16 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद सीएम भूपेन्द्र पटेल के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की है।
Jan 18, 2024, 8:19 PM IST

असम में भी आधे दिन की छु्ट्टी का ऐलान

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक असम राज्य के सभी राज्य सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में आधी छुट्टी घोषित की गई।
Jan 18, 2024, 8:06 PM IST

आरएएस मुख्य परीक्षा की डेट बढ़ी आगे

जयपुर: राज्य की मंत्रिपरिषद द्वारा परीक्षा की तारीख बढ़ाए जाने के बाद आरएएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने इस कदम के लिए सीएम का आभार भी जताया।
Jan 18, 2024, 8:04 PM IST

चेन्नई में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढहा

तमिलनाडु: चेन्नई में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया। वेलाचेरी से पारंगी मलाई क्षेत्र तक जाने वाले मार्ग पर नंगनल्लूर थिल्लई गंगा नगर सुरंग के पास निर्माण कार्य चल रहा था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Jan 18, 2024, 7:22 PM IST

एनआईए कोर्ट ने दो आरोपियों को सुनाई 5 साल की सजा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत, लखनऊ (यूपी) ने आज 2019 के नकली नोट जब्ती मामले में दो आरोपियों फूलचंद और अमीनुल इस्लाम को दोषी ठहराया और 5 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। इससे पहले मामले में एक किशोर आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड, लखनऊ द्वारा जनवरी 2020 में दो साल, 1 माह और 10 दिन की सजा सुनाई जा चुकी है। मामला 25 नवंबर 2019 को एटीएस यूपी द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले नकली भारतीय मुद्रा नोटों (एफआईसीएन) की बरामदगी और जब्ती से संबंधित है।
Jan 18, 2024, 7:20 PM IST

वडोदरा में झील में नाव पलटने से छह की मौत

गुजरात के वडोदरा में झील में नाव पलटने से छह लोगों के मरने की आशंका है। नाव एक निजी स्कूल के 27 छात्रों को ले जा रही थी, जिनमें से किसी ने भी कथित तौर पर लाइफ जैकेट नहीं पहना था।
Jan 18, 2024, 6:19 PM IST

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग होगी

रेलवे पूरे देश में अयोध्या में भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग से अपने यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा। देश भर के रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 9000 स्क्रीन उपलब्ध हैं: रेलवे सूत्र
Jan 18, 2024, 6:17 PM IST

राहुल गांधी का असम सीएम पर बड़ा हमला

असम: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जोरहाट में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। जहां अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है। एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे। हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी। याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी, जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा। आज भाजपा और मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं। आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं।"
Jan 18, 2024, 5:22 PM IST

गर्भगृह में स्थापित हुई रामलला की मूर्ति

अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति विधि विधान के साथ स्थापित कर दी गई है। बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
Jan 18, 2024, 4:53 PM IST

अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगी एंटीबायोटिक्स दवाएं, एडवाइजरी जारी

एंटीबायोटिक्स दवाएं को लेकर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत अब बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी एंटीबायोटिक्स दवाएं नहीं खरीद सकते।
Jan 18, 2024, 4:49 PM IST

दिल्ली एनसीआर में हटे ग्रैप-3 के प्रतिबंध

वायु प्रदूषण में सुधार के चलते दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इस बाबत वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने आदेश जारी किया है।
Jan 18, 2024, 4:07 PM IST

महुआ ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

सरकारी बंगला खाली करने के मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्हें 16 जनवरी तक सरकारी बंगला खाली करने से जुड़ा एक नोटिस मिला था।
Jan 18, 2024, 3:21 PM IST

22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों को आधे दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसे लेकर जानकारी दी है।
Jan 18, 2024, 2:31 PM IST

CM केजरीवाल ने ED को दिया नोटिस का जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ED ने मुझे चौथा नोटिस भेजा है, यह सभी नोटिस अवैध और अमान्य हैं। यह नोटिस एक राजनैतिक षड्यंत्र के तहत भेजे जा रहे हैं। इनका मकसद है कि यह सब करके केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से रोको।"
Jan 18, 2024, 1:49 PM IST

पीएम मोदी का संवाद

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "विकसित भारत संकल्प यात्रा में चलने वाला विकास रथ विश्वास के रथ में बदल गया है, अब लोग इसे गारंटी का रथ भी कह रहे हैं। विश्वास है कि कोई वंचित नहीं रहेगा।"
Jan 18, 2024, 1:46 PM IST

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की।
Jan 18, 2024, 12:49 PM IST

राम मंदिर के डाक टिकट पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पोस्टल स्टैंप का कार्य हम सभी जानते हैं लेकिन पोस्टल स्टैंप एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं।"
Jan 18, 2024, 12:37 PM IST

पीएम मोदी ने राम मंदिर पर डाक टिकट किया जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। साथ में पीएम ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की।
Jan 18, 2024, 12:31 PM IST

पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले में ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के भर्ती में कथित घोटालों की जांच के सिलसिले में कोलकाता और उसके आसपास सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
Jan 18, 2024, 11:53 AM IST

मणिपुर में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी, तीन जवान घायल

मणिपुर के थौबल जिले में सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Jan 18, 2024, 11:19 AM IST

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बिलकिस बानो केस के दोषी

बिलकिस बानो केस के तीन दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।
Jan 18, 2024, 10:45 AM IST

ED ने चौथी बार भेजा अरविंद केजरीवाल को समन

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कोऑर्डिनेटर अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चौथे समन को भी नजर अंदाज कर सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी स्कैम से जुड़े घोटाले मामले में समन भेजा है।
Jan 18, 2024, 10:15 AM IST

सचिन तेंदुलकर डीपफेक मामला, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुंबई साइबर पुलिस ने 16 जनवरी को संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
Jan 18, 2024, 9:37 AM IST

ठाणे में फैक्ट्री में धमाका, 5 घायल

महाराष्ट्र के ठाणे में बदलापुर एमआईडीसी में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 लोग घायल, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Jan 18, 2024, 9:20 AM IST

सोने के भाव से लेकर पाकिस्तान के हाल तक, जानिए सबकुछ यहां

Aaj ki Taza Khabar: सोने के भाव से लेकर पाकिस्तान के हाल तक, जानिए सबकुछ यहां
Jan 18, 2024, 9:19 AM IST

राम मंदिर: रामलला की मूर्ति आज गर्भगृह में होगी स्थापित

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का तीसरा दिन, रामलला की मूर्ति आज गर्भगृह में होगी स्थापित
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+