Breaking News LIVE: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, 30 नक्सली हुए ढेर

Breaking News LIVE: महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ की कार शुक्रवार, 4 अक्टूबर, 2024 को देर रात एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई हालांकि मंत्री राठौड़ सुरक्षित हैं। तो वहीं दूसरी ओर तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए नई SIT का गठन किया है।

Breaking News LIVE

आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है, सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है । पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Oct 04, 2024, 8:12 PM IST

कल नहीं जारी होगा झारखंड चुनाव का घोषणा पत्र: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में कहा, "कल झारखंड के लिए हम पूरा घोषणापत्र जारी नहीं कर रहे हैं लेकिन जो हमारे पास प्रमुख बिंदु हैं उन 5 प्रमुख बिंदुओं को हम जारी करेंगे। झारखंड के युवाओं और महिलाओं की अकांक्षाओं को क्रियांवित करने के लिए हम लोग पूरी तरह प्रयास करेंगे।"
Oct 04, 2024, 7:27 PM IST

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़: नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक 30 नक्सली मारे गए। भारी मात्रा में स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है।
Oct 04, 2024, 7:11 PM IST

वैश्विक अनिश्चितता के बीच हम 'भारतीय युग' पर कर रहे चर्चा: पीएम मोदी

कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में पीएम मोदी ने कहा, "ये कॉन्क्लेव ऐसे समय में आयोजित हो रहा है, जब दुनिया के दो बड़े क्षेत्रों में युद्ध की स्थिति है। ये दोनों क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था, खासकर ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस बड़ी वैश्विक अनिश्चितता के बीच, हम यहां 'भारतीय युग' पर चर्चा कर रहे हैं, ये दिखाता है कि आज भारत पर भरोसा अलग स्तर का है।"
Oct 04, 2024, 7:06 PM IST

बीजेपी की विरोध रैली में त्रिपुरा सीएम ने लिया हिस्सा

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने अगरतला में कांग्रेस और वाम दलों के खिलाफ बीजेपी की विरोध रैली में हिस्सा लिया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि ये पार्टियां राज्य में अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं।
Oct 04, 2024, 6:23 PM IST

गुजरात: व्यारा रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी

गुजरात: तापी के व्यारा रेलवे स्टेशन पर पत्थर के टुकड़ों से भरी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। बहाली कार्य जारी है।
Oct 04, 2024, 6:09 PM IST

जयपुर एयरपोर्ट को धमकी मिलने के शुरू हुआ तलाशी अभियान

राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन को ईमेल पर बम की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट से तस्वीरें। CISF ने तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
Oct 04, 2024, 6:07 PM IST

जयपुर: एयरपोर्ट प्रशासन को मिली धमकी

राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। SHO संदीप बसेरा ने कहा, "CISF को मेल के माध्यम से एक गैर-विशिष्ट धमकी मिली है, जिसे अखिल भारतीय हवाई अड्डों को टैग करके किया गया है। यह एक अप्रत्यक्ष धमकी है और कोई प्रत्यक्ष बम धमकी नहीं है। CISF और टीम द्वारा गहन जांच की गई है, हमने अपनी सुरक्षा बैठक भी की है। हमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।"
Oct 04, 2024, 6:05 PM IST

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में मारे 14 नक्सली

छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई, और अधिक स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। दरअसल, नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नारायणपुर पुलिस और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच तलाशी अभियान के बाद मुठभेड़ जारी है।
Oct 04, 2024, 5:44 PM IST

एक्टर दर्शन की जमानत पर 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

रेणुकास्वामी हत्याकांड के सिलसिले में अभिनेता दर्शन के वकील ने बेंगलुरु सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की। वकील ने अभिनेता के पक्ष में अपनी दलीलें भी पेश कीं। हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख दी है।
Oct 04, 2024, 5:28 PM IST

अजमेर: वासुदेव देवनानी ने किया क्रूज का उद्घाटन

अजमेर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इलेक्ट्रिक डबल डेकर क्रूज का उद्घाटन किया।
Oct 04, 2024, 5:01 PM IST

हैदराबाद: बाथुकम्मा उत्सव का हुआ आयोजन

हैदराबाद: तेलंगाना भाजपा महिला मोर्चा ने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में बाथुकम्मा उत्सव का आयोजन किया।
Oct 04, 2024, 4:42 PM IST

पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, SCO की बैठक में शामिल होंगे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "विदेश मंत्री जयशंकर 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।"
Oct 04, 2024, 4:38 PM IST

Aniruddhacharya Maharaj Profile: कैसे एक गांव का बच्चा बन गया महाराज?

Aniruddhacharya Ji Maharaj Profile: स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का नाम आज हर धार्मिक घर में जाना जाता है। अपनी भागवत कथाओं और प्रवचनों के माध्यम से महाराज जी ने देश-विदेश में भक्तों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। टीवी चैनलों और यूट्यूब के जरिए अनिरुद्धाचार्य जी के प्रवचन हर घर में सुने जा सकते हैं, जिससे लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
Oct 04, 2024, 3:44 PM IST

कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को दिवालियापन की ओर ले जा रही है। पिछले 18 महीनों में राज्य की इस कांग्रेस सरकार ने 28,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज ले लिया है। अगर यह सरकार ऐसे ही चलती रही तो अगले तीन वर्षों में राज्य पर 1,50,000 करोड़ रुपये का कर्ज होगा जो श्रीलंका के कर्ज से भी अधिक है।
Oct 04, 2024, 3:42 PM IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान दल रवाना

अंबाला: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान दलों को EVM के साथ मतदान केंद्रों पर भेजा गया। कल 5 अक्टूबर को हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
Oct 04, 2024, 1:56 PM IST

गोविंदा ने कहा

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, "मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं... मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"
Oct 04, 2024, 1:55 PM IST

डिप्टी स्पीकर नरहरि झिरवाल महाराष्ट्र मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदे

NCP अजित पवार गुट के विधायक और डिप्टी स्पीकर नरहरि झिरवाल महाराष्ट्र मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदे, वे सुरक्षा जाल में फंस गए। पुलिस मौके पर मौजूद है।
Oct 04, 2024, 1:24 PM IST

महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर मंत्रालय में तीसरी मंजिल से कूदे

महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर ने मंत्रालय में तीसरी मंजिल से लगाई छलांग।
Oct 04, 2024, 1:18 PM IST

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता गोविंदा

मुंबई: अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा को मुंबई में क्रिटिकेयर एशिया से छुट्टी मिल गई। अपनी ही रिवॉल्वर से गलती से पैर में गोली लगने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।
Oct 04, 2024, 12:46 PM IST

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा

रायबरेली, उत्तर प्रदेश: अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "यह जघन्य अपराध है। मैं कल से पीड़ित परिवार के संपर्क में हूं, वे चाहते हैं कि अपराधी को कड़ी सजा मिले, हम भी यही चाहते हैं कि कड़ी से कड़ी सजा मिले। उनके परिवार का कहना है कि रायबरेली में FIR हुई थी, अगर पुलिस उसे गंभीरता से लेती तो यह घटना नहीं होती। हम चाहते हैं कि पुलिस मामले की तह तक जाए और सरकार परिवार को मुआवजा दें। राहुल गांधी ने परिवार से बात की है, उन्होंने कहा है कि वे इनसे मिलने आएंगे।"
Oct 04, 2024, 11:47 AM IST

तिरुपति लड्डू मामले की जांच के लिए SC ने नई SIT का किया गठन

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए नई SIT का गठन किया है।
Oct 04, 2024, 10:49 AM IST

पुणे गैंगरेप की घटना पर पुलिस का बयान

महाराष्ट्र: पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने पुणे गैंगरेप की घटना पर बताया, "कोंढवा पुलिस स्टेशन में बलात्कार की एक घटना दर्ज की गई है जहां कल रात बोपदेव घाट नामक एक क्षेत्र में जहां पीड़ित लड़की और उसका दोस्त टहलने गए थे, वहां 3 अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और यौन शोषण की यह घटना की। घटना की सूचना आज सुबह दी गई जिसके बाद आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए 10 टीमें तैनात की गई हैं। अन्य विशेष तकनीकी टीमें भी इस पर काम कर रही हैं। पीड़िता होश में है, वह अस्पताल में भर्ती है, उसने अपना बयान दिया है और उसी आधार पर FIR की गई है।"
Oct 04, 2024, 10:48 AM IST

मिर्ज़ापुर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में हुआ सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें यह दर्द सहने की शक्ति दे।''
Oct 04, 2024, 9:57 AM IST

पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन...

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों ने पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। आज ब्रह्मचारिणी का दिन है, मां का ये रूप बेहद ही मोहक है।
Oct 04, 2024, 9:56 AM IST

मायावती ने अमेठी हत्याकांड पर जताया शोक

यूपी के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गयी निर्मम हत्या की घटना अति-दुखद व चिन्ताजनक। सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए ताकि अपराधी बेखौफ न रहें-मायावती
Oct 04, 2024, 9:55 AM IST

बदले की आग में बदमाशों ने शिक्षक के परिवार को कर डाला खत्म?

अमेठी हत्याकांड: बदले की आग में बदमाशों ने शिक्षक के परिवार को कर डाला खत्म? सामने आ रहीं नई कहानी
Oct 04, 2024, 9:54 AM IST

महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ की कार का एक्सीडेंट

Sanjay Rathod Accident: महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचे नेता
Oct 04, 2024, 9:21 AM IST

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत

अभिनेता रजनीकांत को कल रात 11 बजे अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, चेन्नई पुलिस ने दी जानकारी, आपको बता दें कि तीन दिन पहले रजनीकांत को पेट में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
Oct 04, 2024, 9:19 AM IST

मंत्री संजय राठौड़ की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

यवतमाल के संरक्षक मंत्री और महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ की कार शुक्रवार, 4 अक्टूबर, 2024 को देर रात एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस समय हुई जब वे यवतमाल लौट रहे थे। मंत्री राठौर सुरक्षित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+