Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aniruddhacharya Maharaj Profile: कैसे एक गांव का बच्चा बन गया महाराज? जानें एक बार कथा की कितनी लेते हैं फीस?

Aniruddhacharya Ji Maharaj Profile: स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का नाम आज हर धार्मिक घर में जाना जाता है। अपनी भागवत कथाओं और प्रवचनों के माध्यम से महाराज जी ने देश-विदेश में भक्तों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। टीवी चैनलों और यूट्यूब के जरिए अनिरुद्धाचार्य जी के प्रवचन हर घर में सुने जा सकते हैं, जिससे लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जीवन धर्म और आध्यात्म से प्रेरित है, और उनकी कथाएं सुनने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। उनके प्रवचन सिर्फ धर्म का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सकारात्मक रूप से जीने की प्रेरणा भी देते हैं। खास बात यह है कि अब अनिरुद्धाचार्य के प्रवचों की गूंज बिग बॉस-18 (Bigg Boss 18) में सुनाई देगी। जी, हां आपने सही पकड़ा...महाराज बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान के इस फेमस शो में नजर आएंगे। आइए आपको रूबरू कराते हैं, अनिरुद्धाचार्य का महाराज से बिगबॉस तक के सफर से...

Who is Aniruddhacharya Maharaj

स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी का जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के दामोह जिले के एक छोटे से गांव रिवझा में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव धर्म और आध्यात्म की ओर था। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों का अध्ययन कर लिया, जो उनकी धार्मिक यात्रा का आधार बना।

अनिरुद्धाचार्य जी का परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है। उनके पिता श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज भी एक प्रसिद्ध भागवत कथावाचक थे। अनिरुद्धाचार्य जी की माता का नाम ज्ञात नहीं है, लेकिन उनका परिवार उनके आध्यात्मिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। उनकी एक पत्नी और दो पुत्र भी हैं, जो उनके परिवार का हिस्सा हैं।

कितने पढ़े लिखे हैं महाराज? (Aniruddhacharya Maharaj Education)
अनिरुद्धाचार्य जी का शुरुआती जीवन आर्थिक संघर्षों से भरा रहा, जिससे उनकी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने 5-6वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की। इसके बाद वे वृंदावन चले गए, जहां उन्हें संत गिर्राज शास्त्री जी महाराज से मार्गदर्शन और शिक्षा प्राप्त हुई। वृंदावन में ही उन्होंने आगे की धार्मिक शिक्षा ग्रहण की और अपने गुरु की आज्ञा लेकर सनातन धर्म का प्रचार शुरू किया।

कैसे शुरू हुआ महाराज का सफर?
अनिरुद्धाचार्य जी का प्रारंभिक करियर भजनों से शुरू हुआ। धीरे-धीरे उन्होंने भागवत कथा और प्रवचन भी शुरू कर दिए। उनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से उनकी कथाएं और भजन लाखों लोगों तक पहुंचने लगे। आज उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों लोग उनकी कथाओं को देखते हैं, जिससे उनका जीवन यापन भी होता है।

धार्मिक कार्य और समाज सेवा में रूचि
अनिरुद्धाचार्य जी न सिर्फ धर्म के प्रचार में लगे रहते हैं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय हैं। वे गौ सेवा के लिए भी लोगों को प्रेरित करते हैं और खुद भी गौ सेवा में शामिल रहते हैं। इसके अलावा, वे एक संस्था भी चलाते हैं जो वृद्ध माताओं को निशुल्क सेवा प्रदान करती है। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को धर्म और समाज सेवा के प्रति जागरूक करना है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं महाराज? (Aniruddhacharya Maharaj Property)
स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज आज एक प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध कथावाचक हैं। उनकी कथाओं की एडवांस बुकिंग महीनों पहले ही हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक भागवत कथा के लिए महराज को लगभग प्रति दिन 1 से 3 लाख रुपए तक मिलते हैं, और यह कथा 7-8 दिन तक चलती है। इस तरह, महाराज जी की कुल संपत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी अच्छी स्थिति में हैं।

अनिरुद्धाचार्य की फीस कितनी होती है? (Aniruddhacharya Fees)
अनिरुद्धाचार्य जी की भागवत कथा करने की फीस प्रति दिन 1 से 3 लाख रुपए है। एक कथा में लगभग 8-10 दिन का समय लगता है, जिससे उनकी कुल फीस 10 लाख रुपए तक हो जाती है। इस प्रकार, वे आज के समय में सबसे प्रसिद्ध और सफल भागवत कथावाचकों में से एक हैं।

अनिरुद्ध आचार्य के आश्रम का क्या नाम है? (Aniruddhacharya Ashram Name)

अनिरुद्ध आचार्य के आश्रम का नाम 'गौरी गोपाल आश्रम' है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराज ने एक सेवा योजना का आयोजन किया। इसके तहत, उन्होंने गौरी गोपाल आश्रम को स्थापित की। इस आश्रम के माध्यम से उन्होंने गरीबों, वृद्धों, गौशाला में गौ माताओं की सेवा, और अन्नपूर्णा रसोई से भोजन लोगों को प्रदान करने का काम किया।

अनिरुद्ध की पत्नी का क्या नाम है? (Aniruddhacharya Wife Name)
महाराल की पत्नी का नाम अभी तक खुलकर सामने नहीं आया है। लेकिन, भक्तगण उन्हें गुरु मां या गुरु माता के नाम से जानते है। इसी तरह, महाराज के दो बच्चे भी हैं, लेकिन उनका नाम जगजाहिर नहीं है। महाराज के पिता का नाम श्री अवधेशानंद गिरि है, जो अपने वक्त में एक भागवत-आचार्य रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+