अमेठी हत्याकांड: बदले की आग में बदमाशों ने शिक्षक के परिवार को कर डाला खत्म? सामने आ रहीं नई कहानी
अमेठी हत्याकांड: उत्तर प्रदेश की अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना अंतर्गत गुरुवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर शिक्षक और उसकी पत्नी तथा दो बच्चों की हत्या कर दी। प्राथमिक जांच में पता चल रहा है की पुरानी रंजिश के चलते शिक्षक के परिवार की हत्या की गई है।
Recommended Video
पूर्व में हुई घटनाओं के साथ ही घटना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों द्वारा पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

इधर देर रात शिक्षक और उसकी पत्नी तथा दोनों बेटियों का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार सुबह तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान शिक्षक के परिवार वाले और सहयोगी शिक्षक तथा भारी संख्या में लोगभी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शिक्षक को तीन गोलियां लगी थी।
पोस्टमार्टम किए जाने के बाद मरने वाले चारों लोगों की डेड बॉडी उनके परिजनों को सौंप जाएगी और पुलिस की मौजूदगी में उनके पैतृक गांव में चारों का दाह संस्कार किया जाएगा। घटनास्थल पर अभी भी पुलिस बल मौजूद है और मामले को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है।
युवक करता था परेशान, पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा
शिक्षक सुनील कुमार मूल रूप से रायबरेली जनपद के रहने वाले थे। कुछ माह पहले ही रायबरेली जनपद से उनका स्थानांतरण अमेठी जनपद में हुआ था। बताया जा रहा है कि रायबरेली में तैनाती के दौरान शिक्षक की पत्नी पूनम एक दिन अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए गई थी।
इसी दौरान चंदन वर्मा नामक एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ किया था। विरोध करने पर चंदन वर्मा द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में शिक्षक की पत्नी द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी द्वारा ही शिक्षक उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या की गई है।
हालांकि इस बारे में जानकारी देते हुए आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि जब तक पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक घटना को अंजाम किसने दिया यह बता पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। कुछ लोग जानने वाले लोगों पर आशंका जाता रहे हैं जबकि कुछ लोग प्रेम प्रसंग देख चलते-चलते हत्या की आशंका जता रहे हैं।
किराए पर रहते थे शिक्षक
मूल रूप से रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार अपनी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि और लाडो के साथ अमेठी जनपद के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए के मकान में रहते थे।
शुक्रवार को नवरात्र का पहला दिन होने के चलते पूनम व्रत भी थी और नवरात्रि की पूजा करने से पहले ही बदमाशों द्वारा पूरे परिवार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अध्यापक सुनील के जाने वाले लोगों में भी गुस्सा देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications