Breaking News LIVE: मुंबई में वरिष्ठ एनसीपी लीडर पर 3 राउंड फायरिंग, मौत
Breaking News LIVE: देश भर में आज दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयादशमी भी कहते हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी। इस मौके पर भारत के विभिन्न शहरों में रावण दहन किया जाता है।

देश और दुनिया की पल-पल की खबरों के लिए हमारे पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
अपराधियों को नहीं बख्शेंगे: सीएम शिंदे
मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए...मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी...आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: सीएम शिंदे
एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी पर हमला, मौत
रांकपा के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी पर शुक्रवार देर शाम हमला हो गया। एनसीपी लीडर को पर तीन राउंड फायरिंग हुई। इसमें से दो गोलियां सिद्दीकी पेट में लगी। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाजा के दौरान उनकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़: हवा में हनुमान का आकार का ड्रोन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दशहरा समारोह चल रहा है। उत्सव के दौरान भगवान हनुमान के आकार का एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया।
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुकविंदर सिंह सुक्खू ने कहा
शिमला: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुकविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ''बीजेपी की पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया, एचआरटीसी के नाइट और ओवरटाइम लंबित थे। आज हमने एचआरटीसी के कर्मचारियों को वेतन देने की घोषणा की है, उन्हें 28 अक्टूबर तक वेतन मिलेगा''हम एचआरटीसी को 1500 बसें देंगे।''
Gujarat: 7 मजदूरों की गई जान
Gujarat: निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से मेहसाणा में दर्दनाक हादसा, 7 मजदूरों की गई जान
PM Internship Scheme 2024: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए कैसे करें आवेदन?
PM Internship Scheme 2024: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए कैसे करें आवेदन? रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया? जानें सबकुछ
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वहां (हरियाणा में) कोई गठबंधन वाला नहीं था, जम्मू-कश्मीर में INDIA गठबंधन है। हरियाणा में ऐसा कोई गठबंधन वाला नहीं था, वहां एक कम्युनिस्ट पार्टी थी... ऐसा कुछ नहीं है, अगर हम जीतते हैं तो बहुत से लोग इसका श्रेय लेते हैं और अगर हम हारते हैं तो बहुत से लोग आलोचना करते हैं..."
नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा के CM पद की शपथ
Nayab Singh Saini oath: नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा के CM पद की शपथ, PM मोदी होंगे शामिल
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से टकराने पर कहा, "हर हफ़्ते लगातार ट्रेन हादसों की खबरें आती रहती हैं और ये ऐसा हादसा है जिसमें आप ये भी नहीं कह सकते कि किसी ने पत्थर या सिलेंडर रखा था। ये ट्रेन लूप लाइन पर गई और वहां एक मालगाड़ी से टकरा गई। आपकी सिग्नलिंग, सुरक्षा कहां है? लोगों ने रेल मंत्री से सवाल पूछना बंद कर दिया है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए, कवच कहां गई? क्या ये पूरी कवच सिर्फ़ उनकी छवि के लिए है या भारत के रेल यात्रियों के लिए भी है?"
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर आतंक ही आतंक!
कहीं फेंके गये बम, कहीं गाए गये जिहादी गीत, तो कहीं मंदिर से मुकुट चोरी, बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर आतंक!
'देश में कुछ ऐसी ताकते जो लोगों में मतभेद पैदा करना चाहती'
'कुछ लोग नहीं चाहते कि भारत आगे बढ़े, हमें सतर्क रहने की जरूरत है', बोले मोहन भागवत
'कुछ लोग नहीं चाहते भारत आगे बढ़े'
। जिस बांग्लादेश के निर्माण में भारत की पूरी सहायता हुई, जिस बांग्लादेश के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया, आगे भी कभी नहीं होगा। इस तरह की चर्चा हो रही है। यह किन-किन देशों के हित की बात है, सोचने वाले यह समझते हैं, नाम लेने की जरूरत नहीं है। हमारे देश में ऐसा हो, इस तरह की इच्छा, कुछ लोग ऐसा चाहते हैं, कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि भारत आगे बढ़े।












Click it and Unblock the Notifications