कहीं फेंके गये बम, कहीं गाए गये जिहादी गीत, तो कहीं मंदिर से मुकुट चोरी, बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर आतंक!
During Durga Puja in Bangladesh, incidents of violence occurred, including petrol bombs being thrown and Islamic songs being sung by extremists, highlighting rising tensions against the Hindu community.
Bangladesh Durga Puja: इस्लामिक देश बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों का आतंक जारी है, खासकर शेख हसीना सरकार के पतन के बाद इस मुस्लिम देश में हिंदुओं के खिलाफ खतरनाक स्तर पर हिंसा की जा रही है और आतंक का माहौल बनाया जा रहा है।
दुर्गा पूजा के मौके पर बांग्लादेश में जमकर हिंसा की गई है और कहीं पर पंडाल में बम फेंके गये हैं, तो कहीं पर दुर्गा पूजा के दौरान बनाए गये मंच पर इस्लामिक कट्टरपंथियों ने जबरन इस्लामिक जिहादी गीत गाए हैं, जो इस इस्लामिक देश की चरपमंथी विचारधारा का खुलासा करती है।

दुर्गा पूजा पंडाल में फेंका गया बम
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को कुछ इस्लामिक कट्टरपंथियों ने दुर्गा पूजा पंडाल पर पेट्रोल बम फेंका, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। घटना पुराने ढाका के टाटी बाजार इलाके में हुई। बदमाशों ने दुर्गा पूजा मंडप पर पेट्रोल बम फेंका, जिससे पूरे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। इलाके में पेट्रोल बम फेंके जाने के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, और हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो "वॉयस ऑफ बांग्लादेश हिंदू" नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, धमाका टाटी बाजार स्थित पूजा मंडप में हुआ।
मंच पर बजाए गये जिहादी इस्लामिक गीत
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार की खबरों के बीच चटगांव में दुर्गा पूजा के मंच पर जिहादियों ने एक इस्लामी गीत गाया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोगों के एक समूह ने खुद को एक सांस्कृतिक समूह का सदस्य बताया, जो गुरुवार शाम चटगांव शहर के जेएम सेन हॉल में गाना चाहते थे, और पूजा समिति के एक सदस्य ने इसकी अनुमति दे दी।
चश्मदीदों का हवाला देते हुए, मीडिया ने बताया कि समूह ने एक धर्मनिरपेक्ष गीत गाया, लेकिन दूसरा गीत इस्लामी था। इससे हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। पूजा समिति के अध्यक्ष आशीष भट्टाचार्य ने समाचार एजेंसी एएनआई को फोन पर बताया, "हम मेहमानों की अगवानी में व्यस्त थे। कुछ लोगों ने एक इस्लामी गीत गाना शुरू कर दिया।"
उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, "प्राधिकरण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।"
पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। यह रिपोर्ट उसी दिन आई जब सतखीरा के श्यामनगर में जेशोरेश्वरी मंदिर से देवी काली का मुकुट चोरी हो गया था। यह मुकुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में मंदिर की यात्रा के दौरान उपहार में दिया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी गुरुवार को दोपहर 2.00 बजे से 2.30 बजे के बीच हुई, जब मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी मंदिर से अपने घर चले गए थे।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, सफाई कर्मचारियों ने बाद में देखा कि मुकुट गायब है। श्यामनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर तैजुल इस्लाम ने कहा, "हम चोर की पहचान करने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।"
वहीं, बाद में, ढाका में भारतीय उच्चायोग ने मुकुट की चोरी की रिपोर्ट पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा, कि "हमने 2021 में बांग्लादेश की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्वारा जेशोरेश्वरी काली मंदिर (सतखिरा) को उपहार में दिए गए मुकुट की चोरी की रिपोर्ट देखी है। हम गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और बांग्लादेश सरकार से चोरी की जांच करने, मुकुट को बरामद करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications