Gujarat: निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से मेहसाणा में दर्दनाक हादसा, 7 मजदूरों की गई जान
Gujarat News: गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार 12 अक्टूबर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जसलपुर गांव में एक निर्माण स्थल पर अचानक से मिट्टी ढ़स गई। इस हादसे में सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें, मजदूर एक फैक्ट्री के भूमिगत टैंक के लिए गहरा गड्ढा खोद रहे थे।
यह हादसा मेहसाणा जिले के कडी तालुका के जसलपुर गांव में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसलपुर गांव में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से मिट्टी धंस गई, जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए। इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर पह्लादसिंह वघेला ने बताया, 'अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके है।'

उन्होंने बताया कि हमें आशंका है कि तीन से चार अन्य मजदूर अब भी नीचे दबे हो सकते हैं, जिन्हें बचान के प्रयास किए जा रहे है। वहीं, एसपी तरुण दुग्गल ने बताया कि जहां यह हादसा हुआ है, वहां निर्माण का काम किसी प्राइवट कंपनी की देखरेख में चल रहा था।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच हुआ है। वहीं, मजदूरों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कंस्ट्रक्सन साइट पर देखा जा सकता है कि जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है। वहीं, इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।
पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा, 'गुजरात के मेहसाण में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखत है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications