आईएनएस कोच्चि से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रविवार को इंडियन नेवी की नई वॉरशिप आईएनएस कोच्चि से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल अपने टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

brahmos-missile-test

एलेप्‍पी पर लगाया निशाना

290 किमी की रेंज वाली ब्रह्मोस को जिस वॉरशिप से टेस्‍ट फायर किया गया है वह 30 सितंबर को इंडियन नेवी में शामिल हुई है। इस मिसाइल का लक्ष्‍य अरब सागर में एक पुरानी वॉरशिप थी और इसने सफलता पूर्वक उस पर निशाना लगाया।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि दुनिया के सबसे तेज क्रूज मिसाइल ने उच्चस्तरीय और बेहद जटिल कौशल दिखाने के बाद रिटायर हो चुकी शिप 'एलेप्पी' इसका टारगेट थी। यह जहाज मिसाइल की पूर्ण मारक क्षमता के लगभग बराबर दूरी पर था।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस सीईओ और प्रबंध निदेशक सुधीर मिश्रा ने बताया कि ब्रह्मोस लंबी दूरी के नौसेना के सतह पर लक्ष्यों को शामिल कर प्रमुख हमलावर हथियार के तौर पर युद्धक जहाज की अपराजेयता को सुनिश्चित करेगा। इस प्रकार डेस्‍ट्रॉयर शिप को इंडियन नेवी का एक और खतरनाक प्लेटफॉर्म बनाता है।

कुछ खास बातें

  • आईएनएस कोच्चि जहां पूरी तरह से देश में बनी वॉरशिप है।
  • ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस ने मिलकर बनाई है।
  • इस मिसाइल की रेंज 290 किमी है और नेवी की 10 वॉरशिप्‍स में इंस्‍टॉल किया गया है।
  • इंडियन नेवी के पास जमीन से हवा में मार कर सकने वाली यह सबसे खतरनाक मिसाइल है।
  • यह मिसाइल आवाज की स्‍पीड से भी ज्‍यादा स्‍पीड से फायर करती है।
  • ब्रह्मोस का यह 49वां सफल परीक्षण है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+