Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8 साल डेटिंग के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने शादी से किया इंकार तो गर्लफ्रेंड ने फेंका तेजाब

नई दिल्ली। राजधानी अगरतला में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। महिला ने प्रेमी के ऊपर इसलिए तेजाब फेंका, क्योंकि प्नेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी 27 वर्षीय महिला को खोवाई की एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेज दिया था। कथित तौर पर महिला का प्रेमी दूसरी महिला के साथ डेटिंग करने लगा था, जिससे महिला नाराज चल रही थी।

acid

तेजाब से गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। तेजाब से बुरी तरह झुलसे पीड़ित को श्वसन मार्ग, नाक और आंखों में गंभीर क्षति पहुंची है। आरोपी महिला की पहचान बिनता संथाल के रूप में हुई। संथाल ने पुलिस को बताया कि वह पीड़ित के साथ 8 साल से अधिक समय से रिश्ते में थी।

acid

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबकि पीड़ित प्रेमी ने किसी अन्य महिला के साथ संबंध बना लिया था, जिसको लेकर आरोपी महिला परेशान थी। आरोपी महिला ने बताया कि वह पीड़ित को सालों से जानती थी, तब भी जब वह स्कूल में था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 30 वर्षीय पीड़ित के साथ दोनों पुणे शिफ्ट हो गए थे, जहां आरोपी महिला संथाल एक नौकरानी के रूप में काम करती थी।

acid

मार्च 2018 में पीड़ित कथित प्रेमी पुणे में संथाल छोड़कर त्रिपुरा लौट आया और अगले तीन महीने उसने संथाल के साथ सभी संपर्क समाप्त कर दिए। अगस्त में जब संथाल वापस लौटी, तो उसे गांव में उसका प्रेमी नहीं मिला। महिला तब रांची चली गई और एक स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में काम करने लगी, लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान महिला ने बेलचेरा गांव में पीड़ित को देखा और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और जब पीड़ित प्रेमी ने शादी से मना कर दिया तो महिला ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+