BoycottKareenaKhan: करीना कपूर के बॉयकॉट की उठी मांग, फिल्म में 'सीता मां' के रोल पर विवाद

BoycottKareenaKhan: करीना कपूर के बॉयकॉट की उठी मांग, फिल्म में 'सीता मां' के रोल पर विवाद

मुंबई, 12 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने के बाद एक बार फिर से फिल्मों में काम करने को लेकर तैयार हैं। इसी वजह से करीना कपूर ट्विटर पर विवादों में हैं। करीना कपूर को लेकर ट्विटर पर लोग काफी गुस्से में हैं। शनिवार (12 जून) ट्विटर पर हैशटैग ''बॉयकॉट करीना खान'' (#BoycottKareenaKhan) ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ ट्विटर पर करीना कपूर खान की आलोचना कर रहे हैं। ये सारा मुद्दा रामायण पर आने वाली फिल्म को लेकर है, जिसमें माता सिता का किरदार निभाने के लिए करीना कपूर को चुना गया है। पौराणिक काल की महागाथा में 'सीता' के रोल के लिए करीना कपूर को चुने जाने को लेकर विवाद हो रहा है।

सीता का किरदार निभाने के लिए करीना ने मांगे 12 करोड़ फीस

सीता का किरदार निभाने के लिए करीना ने मांगे 12 करोड़ फीस

मीडिया रिपोर्ट और ट्विटर पर कुछ अखबार की खबरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म में माता सिता का किरदार निभाने के लिए करीना कपूर ने मोटी रकम की डिमांड की है। कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि करीना कपूर खान ने आगामी पौराणिक काल की गाथा में माता सिता का रो प्ले करने के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे थे। करीना इससे पहले अपनी फिल्मों के लिए 6 से 8 करोड़ चार्ज करती थीं। इस खबर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने अब ट्विटर पर गुस्सा व्यक्त किया और करीना कपूर को बॉयकॉट करने की मांग की है।

#BoycottKareenaKhan के साथ ट्रोल हो रही हैं करीना

#BoycottKareenaKhan के साथ ट्रोल हो रही हैं करीना

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने वालों की बाढ़ सी आ गई है। नेटिजन्स का आरोप है कि करीना कपूर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हैं और एक सीता मां के रोल के लिए 12 करोड़ रुपये की मांग बहुत अधिक है और 'मानवता के खिलाफ' है।

कुछ लोगों ने करीना को फिल्म के लिए कास्ट करने की प्लानिंग करने पर सीता के डायरेक्टर को बायकॉट करने का भी आह्वान किया। सोशल मीडिया यूजर्स में से एक ने करीना के पति और अभिनेता सैफ अली खान को भी घसीटा है। यूजर ने लिखा है जहां पहले सैफ अली खान ने तांडव से हिंदू भावनाओं को आहत किया था, अब करीना वही दोहरा रही हैं।

'सिर्फ हिंदू एक्ट्रेस ही माता सीता का रोल निभाएं'

'सिर्फ हिंदू एक्ट्रेस ही माता सीता का रोल निभाएं'

एक ट्विटर यूजर ने हैशटैग ''बॉयकॉट करीना खान'' के साथ लिखा है, 'हम चाहते हैं कि केवल हिंदू अभिनेत्री माता सीता की भूमिका निभाएं। हम उन्हें (करीना) माता सीता की भूमिका में बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे।'' एक अन्य यूजर ने लिखा है, वह (करीना) माता सीता की भूमिका निभाने के लायक नहीं है!

एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''एक राष्ट्रवादी भारतीय ऐसी अभिनेत्री को माता सीता की भूमिका के लिए कभी स्वीकार नहीं करेगा, जिसे हिंदू धर्म में कोई विश्वास नहीं है। बॉलीवुड फिल्म माफिया हिंदू धर्म के प्रति जहर फैलाते हैं, हमें ऐसे सभी कलाकारों का बहिष्कार करना चाहिए जो लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।''

'करीना को नहीं कंगना को बनाओ सीता'

'करीना को नहीं कंगना को बनाओ सीता'

एक ट्विटर यूजर ने कहा, करीना को नहीं बल्कि कंगना रनौत को सीता बनना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, करीना तैमूर खान की मां हैं इसलिए वह मां सीता की भूमिका नहीं निभा सकतीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सैफ अली खान की पत्नी और तैमूर की मां माता सीता की भूमिका नहीं निभा सकती हैं। निर्माता को हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। करीना और निर्माता निर्देशक का भी बहिष्कार करें।''

वहीं एक यूजर ने लिखा, ''याद है आप लोगों को किस तरह से करीना ने अहंकार से जनता को जवाब दिया था कि ये आपकी बेवकूफी है जो आप हमें स्टार बनाते हैं,मेरी फिल्में मत देखो, मुझे परवाह नहीं है। तो आइए ऐसे अयोग्य लोगों को बॉयकॉट करो। वह पौराणिक फिल्म में काम करेंगी, ये सोचकर भी घृणा आती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+