Video: लड़की को प्रपोज करने वाला ही था लड़का, हाथ में दिखा कुछ ऐसा कि कर दिया मना

नई दिल्ली। एक तरफ लोकसभा चुनाव के लिए आज पांचवें चरण के मतदान जारी हैं। वहीं देशभर में मतदान करने को लेकर लोगों को जागरुक करने के दौर भी जारी है। इसी कड़ी में एक टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर हंसी भी आ जाती है और खास संदेश भी मिलता है।

लड़की से प्यार का इजहार करते हुए रुक गया लड़का

दरअसल इस वीडियो में एक लड़का लड़की से प्यार का इजहार करने के लिए अंगूठी लेकर जाता है और घुटनों पर बैठकर उसे अंगूठी पहनाने की कोशिश करता है। तभी उसकी नजर लड़की की उंगली पर पड़ती है और वह कदम पीछे ले लेता है और कहता है सॉरी। लड़की चौंक जाती है और पूछती है क्या हुआ आप तो मुझे प्रोपोज कर रहे थे। इसपर लड़का जो कहता है वह बेहद प्रेरणादायी है।

'जो देश से प्यार नहीं करती मुझसे क्या करेगी'

'जो देश से प्यार नहीं करती मुझसे क्या करेगी'

लड़की के सवाल पर लड़का उसे उसकी उंगली दिखा कर कहता है- सॉरी मुझे लगता है कि तुम मेरे लायक नहीं हो। दरअसल लड़की की उंगली में वोटिंग की स्याही नहीं लगी। इसके चलते लड़का कहता है कि 'जो देश से प्यार नहीं करती मुझसे क्या करेगी। सॉरी अगर मैंने तुम्हें हर्ट किया हो। ये कहकर लड़का वहां से चला जाता है।

51 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

51 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

2019 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पांचवें चरण में राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 7, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है।

यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+