VIDEO: दिलबर-दिलबर पर इस लड़के का डांस देख ऑरिजनल भूल जाएंगे
नई दिल्ली। कुछ समय पहले आई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'सिर्फ तुम' फिल्म का गाना 'दिलबर' रिक्रीएट किया गया था। नए वर्जन में नोरा फतेही ने डांस किया था, गाने में उनके सेक्सी अंदाज ने सभी का मन मोह लिया था। इस गाने पर बने कई डांस वीडियो ने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया लेकिन अब एक लड़के का दिलबर-दिलबर पर डांस लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग ओरिजिनल से नोरा से भी बेहतर डांस इस लड़के का कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक स्कूल ब्वॉय किसी स्टेज पर डांस करता दिख रहा है। ये स्टेज स्कूल के किसी प्रोग्राम की लग रही है। ये लड़का इतना कमाल का डांस कर रहा है कि लोग सोशल मीडिया पर इसके दीवाने हुए जा रहे हैं।

1999 में आई फिल्म सिर्फ तुम में दिलबर दिलबर गाने को सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। उस वक्त इस गाने ने खूब धमाल मचाया था और सुष्मिता सेन के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में आई फिल्म सत्यमेव जयते में नोरा फतेही ने सुष्मिता सेन के गाने दिलबर-दिलबर के रीमिक्स पर डांस किया है।












Click it and Unblock the Notifications