कोरोना वैक्सीन को लेकर बोले ICMR के डॉ. पांडा- Covishield और Covaxin दोनों ही सुरक्षित
नई दिल्ली। बस अब कुछ ही दिन बचे हैं जब देश से कोरोना का खात्मा होना शुरू हो जाएगा। जी हां कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण देशभर में 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। इस बीच वैक्सीन को लेकर बयानबाजी भी हो रही है। कई तरह की भ्रातियां फैलायी जा रही हैं। इसी को देखते हुए आईसीएमआर के महामारी विज्ञान और संचारी रोग प्रभाग के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने दोनों वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को लेकर कुछ बातें साफ कर दी हैं। डॉ. पांडा ने कहा है कि दोनों ही वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित हैं।

आईसीएमआर के डॉक्टर समीरन पांडा ने कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार जारी बयानबाजी के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को लेकर कहा कि दोनों ही सुरक्षित हैं, इनसे जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करें। देश में कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ने अपनी वैक्सीन 'कोविशील्ड' की पहली खेप देश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार से भेजना शुरू किया था।
Herd immunity produced by vaccination is a good idea but when virus mutates, immunity might not be working against it even if it is a drift. Indian program has taken smart vaccination approach, rather than mass vaccination approach: Dr Samiran Panda, Head of ECD division, ICMR https://t.co/iEkCKDSpCR
— ANI (@ANI) January 13, 2021
केंद्र ने कोवैक्सीन' की 55 लाख और 'कोविशील्ड' की 1.1 करोड़ खुराक खरीदी है। यह वैक्सीन पहले किसे लगाई जाए सहित तमाम चीजों को लेकर सरकार ने गाइडलाइन तय की है।












Click it and Unblock the Notifications