सीमा विवाद: भारत-चीन सैन्य अधिकारियों के बीच 12वें दौर की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 31 जुलाई। भारत और चीन से बीच पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच आज (शनिवार) दोनों देश के सैन्य अधिकारियों के बीच 12वें दौर की अहम बैठक हुई। भारतीय सेना के सूत्र ने बताया कि भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की वार्ता का 12वां दौर आज सुबह 10:30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीनी पक्ष में शुरू हुई। भारत और चीन गोगरा हाइट्स और हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र सहित कई विवादित इलाकों से सैनिकों की वापसी पर चर्चा की।

गौरतलब है कि करीब डेढ़ साल से भारत-चीन से बीच एलएसी पर सीमा विवाद को लेकर संघर्ष जारी है। पिछले वर्ष जून में भारत और चीनी सेनाओं के बीच झड़प भी हुई थी जिसमें दोनों पक्ष को काफी नुकसान हुआ था। इस बैठक से पहले भी सैन्य अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसके बाद सेनाओं को कुछ इलाकों से पीछे हटाए जाने पर सहमति बनी थी। गोगरा हाइट्स और हॉट स्प्रिंग्स में अभी भी चीन की सेनाएं पीछे नहीं हटी हैं, इसी मुद्दे पर शनिवार को भी 12वें दौर की बैठक का आयोजन किया गया।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: असम विवाद के बीच मिजोरम ने बॉर्डर एरिया को घोषित किया ड्रोन के लिए 'नो फ्लाइंग' जोन
इससे पहले भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में द्विपक्षीय बैठक की थी। भारत की तरफ से शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के सात लद्दाख में जारी तनाव पर चर्चा की थी। एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया था कि यह चर्चा लद्दाख के पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ लंबित मुद्दों पर केंद्रित थी। उन्होंने वांग यी से कहा कि एलएसी पर यथास्थिति का एकतरफा परिवर्तन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे संबंधों के विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, शांति की पूर्ण बहाली और उसे बनाए रखना अतिआवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications