भीम ऐप से करें रेल टिकट का पेमेंट, पाएं FREE में सफर का मौका
नई दिल्ली। अगर आप रेल से सफर करते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़िए। ये खबर आपको फ्री में ट्रेन में सफर करने का मौका दे सकता है। जी हां आपको रेलवे में मुफ्त में सफर करने का मौका मिल सकता है, इसके लिए बस आपको अपने टिकट के पेमेंट के समय ध्यान रखना होगा। रेलवे ने 1 अक्टूबर से एक खास स्कीम लॉन्च की है, जिसके तहत अगर आप भीम और यूपीआई ऐप से भुगतान करते हैं तो आपको रेल से मुफ्त में सफर करने का मौका मिल सकता है।

1 अक्टूबर से 6 महीने चलेगी स्कीम
1 अक्टूबर को रेलवे ने लकी ड्रॉ स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत हर महीने 5 लोगों को फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा। इस स्कीम में शामिल होने के लिए आपको अपने टिकट का पेमेंट भीम और यूपीआई ऐप से करना होगा। इस स्कीम के तहत हर महीने 5 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। 5 लकी विजेताओं को चयन कंप्यूटर के जरिये होगा। इन 5 लकी विजेताओं को उनके टिकट का रिफंड वापस मिल जाएगा, यानी आपको फ्री में सफर करने का मौका मिल जाएगा।
5 लोगों को हर महीने इनाम
रेलवे का ये सफर 1 अक्टूबर से शुरू होकर 6 महीनों तक चलेगा। आप जिस महीने टिकट बुक कर उस टिकट पर सफर करते हैं उसी महीने आप इस स्कीम में शामिल हो पाएंगे। भीम ऐप या यूपीआई से टिकट बुक करने के बाद अगर आप उसे कैंसिल करवाते हैं तो आप उस स्कीम में शामिल नहीं हो सकेंगे। अगर आप इस स्कीम के तहत जीतते हैं तो आपको आईआरसीटीसी आपके ईमेल पर जानकारी देगी और आपके भीम खाते में रिफंड का पैसा वापस भेज देगी।












Click it and Unblock the Notifications