बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में फिर दायर की लोया केस पर याचिका
मुंबई। बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में जज बीएच लोया केस में समीक्षा याचिका दायर की है। अदालत ने पिछले महीने मामले की दोबारा जांच के लिए दायर याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद वकीलों के एक समूह ने फिर से सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर कर केस की फिर से जांच करवाने की मांग की है।

याचिकाकर्ता वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे द्वारा दायर याचिका में अदालत के निष्कर्षों को हटाने की भी मांग की गई और कहा गया कि न्यायपालिका की आजादी पर हमला और न्यायिक संस्थानों की विश्वसनीयता को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। याचिका में कहा गया कि जस्टिस लोया मामले में न्याय का गर्भपात हुआ है।
गौरतलब है कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने 19 अप्रैल 2018 को कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला, पत्रकार बीएस लोने, बांबे लॉयर्स एसोसिएशन सहित अन्य कई पक्षकारों की ओर से जस्टिस लोया की मौत के मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जजों के बयान पर हम संदेह नहीं कर सकते। कोर्च ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई मैदान में की जानी चाहिए, कोर्ट में नहीं। कोर्ट ने माना है कि जज लोया की मौत प्राकृतिक है। कोर्ट ने कहा कि जनहित याचिका का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
याचिका दायर करने वाले वकीलों ने कहा कि, उनका प्रयास 'विषय वस्तु को सनसनीखेज करना नहीं था और ना ही न्यायपालिका की आजादी पर हमला करने या न्यायिक संस्थानों की विश्वसनीयता के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास था।' ,याचिकाकर्ता एसोसिएशन का प्रयास पूरे न्यायपालिका को आश्वस्त करना था कि एसोसिएशन अपने जीवन में चुनौती के समय हर न्यायाधीश के पीछे खड़ा होगा।
-
‘पैर तुड़वाती हैं, विक्टिम कार्ड खेलती हैं',अमित शाह का ममता पर बड़ा हमला, 45 दिन में BJP सरकार बनाने का दावा -
अमित शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बावजूद भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications