मनोहर पर्रिकर की तबीयत को लेकर बॉम्बे HC का निर्देश, दाखिल करें हलफनामा

नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी बेंच ने गोवा सरकार को बुधवार तक मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देने संबंधित एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। स्थानीय नेता ट्राजनो डिमेलो की याचिका पर सुनवाई करते हुए जज आर.एम. बोर्डे ने गोवा के मुख्य सचिव को ये निर्देश दिया। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं।

Bombay High court asks Goa govt to file affidavit on CM Parrikar’s health status

ट्राजनो डिमेलो ने सीएम पर्रिकर की स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेने के संबंध में एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी। इस याचिका में ये भी कहा गया था कि सीएम पर्रिकर एक महीने से अधिक समय से किसी उन्होंने अपने निजी आवास से बाहर किसी भी समारोह या आधिकारिक बैठक में हिस्सा नहीं लिया है।

डिमेलो ने सीएम पर्रिकर के हेल्थ बुलेटिन नियमित समयांतराल पर जारी किए जाने की मांग की थी। बता दें कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिलने के बाद 14 अक्टूबर से 62 साल के सीएम पर्रिकर अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ विपक्षी दल पूर्णकालिक सीएम की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+