सोमनाथ एक्सप्रेस में बम होने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, फिरोजपुर में रोकी गई ट्रेन
जम्मू से जोधपुर जा रही सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (Somnath Express Train) में बम होने की धमकी मिली है। ट्रेन में बम होने की धमकी फोन कॉल के जरिए मिली थी। जिसके बाद ट्रेन को पंजाब के फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाले कासू बेगू स्टेशन पर रोक दिया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर ट्रेन के चप्पे-चप्पे में जांच शुरू कर चुकी हैं।

फिरोजपुर की एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस को सूचना ट्रेन में बम होने की सूचना मिली जिसमके बाद ट्रेन को फिरोजपुर के कासु बेगू रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। उन्होंने बताया पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
उन्होंने बताया ट्रेन में सवार यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है और पंजाब पुलिस की तीन बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचेंगी, डॉग स्क्वायड की टीमें मौके भी जल्द पहुंचने वाली है।
बता दें सोमनाथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19226 में बम होने की सूचना 19226 नंबर पर आई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत ट्रेन को पंजाब के फिरोजपुर जिले के कासु बेगू रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया और यात्रियों को ट्रेन से उताकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंच कर स्थित को संभाला और यात्रियों को ट्रेन से उतारकर ट्रेन की बोगियों में तलाश शुरू कर दी है।
फिरोजपुर पुलिस द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आरपीएफ कंट्रोल रूम को सोमनाथ ट्रेन में बम होने की सूचना मिली थी। आरपीएफ को ये सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत मंगलवार की सुबह 7.45 पर फिरोजपुर के कासू बेग रेलवे स्टेशन रुकवा दिया गया। इसके बार आरपीएफ, जीआरपी, फिरोजपुर की सिविल पुलिस, फायर बिग्रेड, एम्बुलेंस को सूचित कर स्टेशन पर बुला लिया गया था। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को ऐसी कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
#WATCH | Punjab: Express train going from Jammu to Jodhpur stopped at Kasu Begu station of Firozpur after Police received a phone call regarding a bomb threat onboard. Police teams have reached the spot and an investigation is underway. pic.twitter.com/P6BrPdI1WP
— ANI (@ANI) July 30, 2024












Click it and Unblock the Notifications