काठमांडू जा रही दो विमानों में बम की धमकी, वापस बुलाकर हुई चेकिंग
नयी दिल्ली। नयी दिल्ली से काठमाडूं जा रहे दो विमानों में बम होने की धमकी के बाद उन्हें वापस बुलाया गया । इंदिरा गांधी अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोनों विमानों को वापस बुलाकर उनकी चेकिंग की गई। एयरपोर्ट पर फोन कर किसी ने फ्लाइट में लैपटॉप बम होने की धमकी ली थी।

दिल्ली से काठमांडू जाने वाली एयरइंडिया की फ्लाइट एआई 215 और जेट एयरवेज की फ्लाइट 9 डब्ल्यू 260 में बम होने की धम की मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी हरकत में आ गई और दोनों विमानों को वापस बुला लिया गया। विमान को खाली कराकर चेकिंग शुरु की गई। यह धमकी वीओआइपी कॉल के जरिये मिली थी।
बम की धमकी मिलने के बाद फोन करने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हलांकि ये पता लगाना इसलिए मुश्किल है क्योंकि फोन वीओआईपी कॉल के जरिए की गई।












Click it and Unblock the Notifications