पैसों की तंगी झेल रहे इस खलनायक की दर्दनाक मौत, घर में मिली सड़ी-गली लाश

पैसों की तंगी झेल रहे इस खलनायक की मौत, घर में मिली लाश

मुंबई। बॉलीवुड के खलनायक महेश आनंद की अचानक मौत हो गई। लंबे समय से फिल्मों में काम नहीं मिलने की वजह से महेश आनंद परेशान थे। कई सालों से वो अपनी पत्नी और घरवालों से अलग रह रहे थे। शनिवार को पुलिस को उनके अंधेरी स्थित घर में उनका शव मिला।

 The body of noted yesteryear Bollywood actor, Mahesh Anand, 57, was found in his Andheri flat in Mumbai on Saturday morning.

महेश आनंद कई सालों से बेरोजगार थे। पुलिस को उनका शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। पुलिस के मुताबिक संभवता उनकी मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी। मौत की सही वजह और वक्त का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आपको बता दें कि 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई थी, लेकिन पिछले कई सालों से उनके पास कोई काम नहीं था। वो गंभीर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई थी। उन्हें आखिरी बार उन्हें इसी साल रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था। महेश आनंद ने कुरुक्षेत्र, कुली नंबर 1, विजेता, शहंशाह जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। उन्होंने धर्मेंद्र, सनी देओल, गोविंदा, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन पिछले 18 सालों से उनके पास कोई नहीं था।

महेश आनंद की मौत पर शक्ति कपूर ने कहा कि काम ना मिलने से वो डिप्रेशन में चले गए थे। वो बहुत अधिक शराब पीने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+