बॉलीवुड के ये बड़े सितारे अब तक हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 41 लाख के पार पहुंच गई है। पहले तो ज्यादातर बाहर से आने वाले या उनके संपर्क में आए लोगों को ही कोरोना वायरस संक्रमित करता था, लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल गए हैं। अब आम लोगों के साथ ही तमाम सावधानियां बरतने वाली बड़ी हस्तियां भी कोरोना की चपेट में आने लगी हैं। हालांकि बॉलीवुड में कोरोना से संक्रमित हुए ज्यादातर स्टार अब रिकवर हो चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्टार अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

Recommended Video

    Maharashtra में टूटे Corona के सारे Records, Arjun Kapoor हुए COVID-19 Positive | वनइंडिया हिंदी
    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर ने रविवार को खुद ही अपने फैन्स को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी। उन्होंने लिखा कि मेरी जिम्मेदारी है कि मैं सबको सूचित करूं कि मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और शरीर में कोरोना के लक्षण नहीं है। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि सपोर्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया। वक्त-वक्त पर मैं अपनी सेहत की जानकारी साझा करता रहूंगा।

    जेनेलिया डिसूजा

    जेनेलिया डिसूजा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा हाल ही में कोरोना संक्रमित पाई गयीं थी। जिसके चलते उन्हें 21 दिनों तक घर पर ही आइसोलेशन में रहना पड़ा था। पिछले हफ्ते जेनिलिया ने होम क्वारंटीन के अनुभवों को साझा किया। जेनिलिया ने कहा कि मैं एसिम्पटोमेटिक थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि, मैं कोरोना संक्रमित हो जाऊंगी, क्योंकि मुझे ना तो सर्दी थी और ना ही मुझे बुखार। जेनेलिया कहा कि मैं घर में ही थी, मैं कहीं पर बाहर भी नहीं गई, इस वजह में बेहद आश्वस्त थी कि मुझे कोरोना नहीं होगा।

    बच्चन परिवार के चार लोग पॉजिटिव

    बच्चन परिवार के चार लोग पॉजिटिव

    जुलाई में महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके साथ ही बेटे अभिषेक बच्चन, पोती आराध्या बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद सभी को नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऐश्वर्या और आराध्या तो जल्द ही डिस्चार्च हो गईं थी, लेकिन अमिताभ और अभिषेक को रिकवर होने में थोड़ा वक्त लगा था।

    राजू खेर

    राजू खेर

    फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के भाई और एक्टर राजू खेर जुलाई में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। राजू खेर के अलावा उनकी मां दुलारी खेर, उनकी पत्नी और बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी मां का इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। सभी लोग अब कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं।

    किरण कुमार

    किरण कुमार

    बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर किरण कुमार को भी मई में कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि उन्हें कोई ज्यादा समस्या नहीं थी, जिस वजह से वो घर पर ही क्वारंटीन थे। किरण कुमार अब ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अपने परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें एक फ्लोर पर खुद को रखा था, जबकि दूसरे पर परिवार को।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+